Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

क्या आपको पता हैं इन कॉमन घरेलू आइटम्स को हिंदी में क्या कहते हैं?

 क्या आपको पता है हर दिन इस्तेमाल होने वाली कई चीजों के इंग्लिश शब्द हम जानते ही नहीं हैं? आज हम ऐसे ही कॉमन इंग्लिश शब्द आपके लिए लेकर आए हैं। 
Updated:- 2023-04-21, 13:30 IST
image

23 अप्रैल को UN English Language Day मनाया जाता है। बतौर भाषा इंग्लिश को कल्चरल डायवर्सिटी को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 23 अप्रैल को शेक्सपियर का जन्मदिन और उनकी पुण्यतिथि होती है। इस इवेंट को यूएन डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इन्फोर्मेशन ने 2010 में स्थापित किया था। यूएन में 6 आधिकारिक भाषाएं इस्तेमाल होती हैं, लेकिन फिर भी इंग्लिश दुनिया भर की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है। 

हम आए दिन कितने इंग्लिश शब्द बोलते हैं हमें खुद ही नहीं पता। मोबाइल और फोन का हिंदी शब्द तो शायद कई लोगों को पता ही ना हो। ऐसे ही हर दिन इस्तेमाल होने वाले कई शब्दों के इंग्लिश वर्ड्स हमें पता नहीं होते हैं। उदाहरण के तौर पर करछी, चकला-बेलन आदि के अंग्रेजी शब्द क्या हैं हमें पता ही नहीं। चलिए आज आपको इन्हीं शब्दों के बारे में बताते हैं। 

1. करछी

सबसे पहले बताते हैं करछी और उसके साथ ही इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में। 

  • करछी - फ्राइंग स्पून (Frying Spoon) 
  • पलटा - टर्नर (Turner)
  • चमचा- लैडल (Ladle) 

इसे जरूर पढ़ें- ऐसे डालें English बोलने की आदत, सीखने में नहीं लगेंगे ज्यादा दिन

2. घोटनी या मदानी

हम सबके घरों में लकड़ी या स्टील की बनी एक घोटनी होती है जिसे लस्सी बनाने से लेकर कढ़ी, मक्खन आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे इंग्लिश में चर्नर या मडलर  (Churner AKA Muddler) कहा जाता है। 

mathani in english

3. तवा

कढ़ाही को इंग्लिश में वोक (Wok) कहा जाता है, लेकिन तवे को क्या कहते हैं? इसे फ्लैट पैन (Flat Pan) कहा जाता है। 

4. परात

कप, सॉसर, प्लेट आदि के बारे में तो हमें पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आटा गूंथने वाली परात को इंग्लिश में क्या कहते हैं? इसे हाई हिप्पड प्लैटर  (High Hipped Platter) कहा जाता है। 

parat in english

5. चकला-बेलन

भारत में चकला बेलन लगभग हर घर में मौजूद होता है। पर विदेशों में भी यह कम नहीं है। चकला बेलन इंग्लिश में रोलिंग पिन और बोर्ड (Rolling pin and board) कहलाता है। 

chakla belan in english

6. कद्दू कस

अब गर्मी हो या सर्दी घरों में कद्दू कस का इस्तेमाल होता ही है। इसे इंग्लिश में ग्रेटर (Grater) कहा जाता है। ध्यान रखें इसकी स्पेलिंग Greater से अलग होती है। यही इसकी पहचान है। 

7. छलनी

दो तरह की छलनी होती है। एक चाय छानने वाली छलनी और एक बड़ी छलनी। ऐसी छलनी जिसमें एक लॉन्ग हैंडल होता है जिसे एक हाथ से संभाला जा सके उसे स्ट्रेनर कहते हैं (Strainer), ऐसे ही बिना हैंडल वाली छलनी को सीव (Sieve) कहा जाता है। 

strainer in hindi

8. ओखली

ओखली या मूसल को मोर्टार एंड पेसल (Mortar and Pestle) कहा जाता है। सिलबट्टे को भी यही कहा जाता है। 

9. भगोना

भगोना चाहे किसी भी साइज का हो उसे स्टेनलेस स्टील पॉट कहा जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप बता सकते हैं इन चर्चित अंग्रेजी शब्दों के सही हिंदी मतलब? 

10. लोटा 

आपके घर में लोटा तो होगा ही। लोटे को इंग्लिश में स्मॉल मेटल पॉट (Small metal pot) कहा जाता है।  

11. चिमटा 

हमारे किचन में मौजूद चिमटा सिर्फ रोटी सेंकने के काम नहीं, बल्कि कई तरह के काम में आता है। इसे इंग्लिश में टॉन्ग (Tongs) कहा जाता है। 

 

 

क्या आपको भी ऐसे ही किसी अन्य इंग्लिश शब्द का मतलब जानना है? हमें अपने जवाब आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।