Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा Sim Card से जुड़ा फ्रॉड, जानें कैसे

आजकल मोबाइल सिम से जुड़े फ्रॉड्स बड़ी तेजी बढ़ रहे हैं। ऐसे में आपकी Id से कितने नंबर रजिस्टर्ड हैं यह जानना बेहद जरूरी है।
Updated:- 2022-07-06, 12:59 IST
image

भारत में सिम से जुड़े फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। यूं तो यहां पर एक व्यक्ति की Id पर कुल 9 सिम लिए जा सकते हैं। लेकिन अगर यह संख्या 9 से अधिक होती है, तो आपकी जांच भी हो सकती है। इतनी सख्ती के बावजूद भी ऐसे कई फ्रॉड्स होते रहते हैं, जिनके बारे में पता नहीं लग पाता है।

क्या आप जानते हैं कि आपके Id से कितने नंबर रजिस्टर्ड हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे आप अपनी Id कार्ड से रजिस्टर्ड नंबरों की डिटेल्स निकाल सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं- 

सरकारी पोर्टल के जरिए लें जानकारी- 

how to know how many sims are registered on my id

रजिस्टर्ड नंबरों की जानकारी आप दूरसंचार विभाग के पोर्टल DoT पर जाकर निकाल सकते हैं। यहां पर जाकर आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपकी Id पर कितने सिम रजिस्टर्ड हैं। इस पोर्टल को टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन कहा जाता है। जहां पर इस तरह के फ्रॉड्स को सॉल्व करने की कोशिश की जाती है।

इसे भी पढ़ें- आधार वर्चुअल आईडी क्या है? जानिए आईडी होने फायदे

रजिस्टर्ड नंबर पता करने का तरीका- 

check sims registered on your aadhaar card

  • Id कार्ड(Id card खो जाए तो क्या करें) से कितने नंबर रजिस्टर्ड हैं यह पता करने लिए आप सबसे पहले TAFCOP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद साइट पर जाकर अपना फोन नंबर दर्ज करें। आपके पास जो ओटीपी आए उसे लॉग इन डीटेल्स में फिल करें। 
  • इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका साइन इन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा, जहां से आप वो मोबाइल नंबर देख सकते हैं, जो आपके सिम से जुड़े हुए हैं। 
  • क्योंकि यह एक सरकारी पोर्टल है, इसमें आपको कोई फ्रॉड का खतरा नहीं होता है।
  • तो ये था वो आसान तरीका जिसकी मदद से आप अपने आपको मोबाइल से होने वाले फ्रॉड्स से बचा सकती हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपके फोन से कोई रजिस्टर्ड हो सकता है, तो महज एक मिनट में आप इस बात का पता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं का आधार कार्ड अब डाकिया घर आकर बनाएगा? पढ़ें पूरी खबर

कितने तरह के होते हैं सिम फ्रॉड्स?

how to check total sims registered on your id card

  • क्रिमिनल फिशिंग, विशिंग, स्मीशिंग जैसी तकनीक से लोगों का रजिस्टर्ड नंबर और अकाउंट डिटेल्स की जानकारियां निकालकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा फर्जी सिम के जरिए कई तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में सतर्कता का मामला है।

 

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।