herzindagi

अगर single mother हैं तो रोये नहीं, try करें ये career option

अगर आप या आप की कोई सखी 30 की उम्र के बाद career शुरू करने की सोच रही है वो इन चार में से कोई एक career option अपना सकती है। ख्याल रखें, अगर चाह सच्ची है तो राह निकल ही जाती है जैसे ये ऑप्शन हमने आपके लिए निकाले हैं। तो अब हर तरह की झिझक या घबराहट खत्म करें और कोई एक ऑप्शन पसंद कर planing शुरू कर दें। सच्चे मन से मेहनत करने वाले को निराशा कभी हाथ नहीं लगती। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 13 Oct 2017, 12:10 IST

Content writing

Create Image :

आजकल इस field में काफी जॉब्स हैं। अगर आपकी इंगलिश अच्छी है तो आपको  कहीं भी जॉब मिल सकती है। लेकिन अगर इंगलिश नहीं आती है तो चिंता की बात नहीं। इस feild की यही खासियत है। आपको केवल किसी विशेष भाषा की जानकारी होनी चाहिए औऱ उसमें टाइपिंग आनी चाहिए। मेरी खुद जानने वाली महिला ने 35 वर्ष की उम्र के बाद अपना करियर शुरू किया है। मेरे ऑफिस में एक महिला है जो दो बच्चों की मां है। उसने पांच साल पहले office join किया और ये उसकी पहली जॉब है। उसे भी english ज्यादा नहीं आती लेकिन असकी काम करने की लगन ही है कि  वो पिछले पांच साल से इस जॉब में है। तो... आप समझीं, आपके पास केवल काम करने का passion होना चाहिए। बाद बाकि जॉब तो लग ही जाती है।

Read More: शब्द बने अपशब्द, बीजेपी सांसद ने कहा, "टनाटन हो गई हैं छत्तीसगढ़ की लड़कियां"

Teaching

Create Image :

अगर आपने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है तो आप आराम से इस field में जॉब कर सकती हैं। बहुत सी महिलाओं को घरवालों के pressure में जल्दी शादी करनी पड़ती है। लेकिन एक समय के बाद घर पर बोर होने लगती हैं। अगर आप भी ऐसी महिलाओं में से हैं तो आप आसानी से घर के पास का कोई school join कर सकती हैं या घर पर ही tution पढ़ा सकती हैं। इससे आपका timepass भी हो जाएगा और आपको बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Kitchen blogger

Create Image :

अगर खाना बनाने का ही शौक है और घर में ही हमेशा नए-नए dishes try करते रहती हैं तो अपना blog शुरू करें। इसमें सफलता की काफी संभावनाएं होती हैं। निशा मधुलिका का नाम आपने सुना ही होगा। उन्होंने भी पिछले कुछ सालों पहले ही अपना ब्लॉग शुरू किया और आज वो प्रसिद्ध kitchen blogger हैं। तो आप भी कुछ ऐसा कर सकती हैं। क्या पता कल आप किसी मास्टर शेफ जैसे reality show में पहुंच जाएं। 

Read More: अगर लड़की शर्माई नहीं तो क्या दे दोगे तलाक?

Beautician

Create Image :

ये एक ऐसा career option है जिसमें अधिकतर महिलाओं ने तो हाथ आजमाया ही, लड़कियां भी इसे career के तौर पर अधिक अपना रही हैं। इसका कारण है कि इसके सफल होने की guarantee 99% होती है। वसंत कुज में ग्लेमर पार्लर चलाने वाली आमना हबाब कहती हैं कि, "मैंने 30 की उम्र में पार्लर का कोर्स सीखा और 35 की उम्र में अपना पार्लर खोल लिया। आज मेरे 3 beauty parlour हैं जहां 20 महिलाएं काम कर रही हैं। ये career आसान  होता है और इसमें किसी भी तरह की जोखिम की संभावना कम होती है।"