herzindagi

सिर्फ 'हाका' और 'रामेन' ही नहीं, दुनिया भर में पॉपुलर हैं ये नूडल डिशेज

आज के समय में नूडल्स एक कंफर्ट फूड है। हम किसी कैफे या रेस्तरां में जाएं, वहां तमाम ऑप्शन के बीच हमें समझ ही नहीं आता कि क्या खाएं? ऐसे में हम सभी अपना कंफर्ट फूड ढूंढते हैं। नूडल्स के साथ एक और चीज अच्छी है कि यह कभी खराब हो ही नहीं सकता। इसमें कई सारे एक्सपेरिमेंट के बावजूद यह स्वादिष्ट लगता है। हम भारतीयों के लिए एक समय तक मैगी और चाऊमीन ही नूडल्स होते थे। फिर धीरे-धीरे दुनिया इवॉल्व होने लगी तो नूडल्स के बाकी संस्करण भी देखने को मिले। हालांकि अब भी कई लोगों को कुछ एक-आधी नूडल डिशेज के बारे में ही पता होगा। अगर आपको भी नूडल्स बहुत पसंद हैं तो दुनिया भर में खाए जाने वाले ये नूडल डिशेज भी पता होनी चाहिए।

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 18 Nov 2022, 13:11 IST

उडोन (Udon)

Create Image :

यह गेहूं से बना एक मोटे तरह का नूडल है जो जापान में बहुत फेमस है। यह आमतौर पर गर्म और ठंडी डिशेज के साथ परोसा जाता है। यह बहुत सॉफ्ट और च्यूी होता है। इसके न्यूट्रल फ्लेवर के कारण ही इसमें कई सारे स्ट्रॉन्ग फ्लेवर के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है।

 

ग्लास नूडल्स (Japchae)

Create Image :

अगर आप के-ड्रामा देखना पसंद करती हैं तो इसके बारे में तो आपको पता ही होगा। यह ग्लास नूडल शकरकंद के स्टार्च से बनाया जाता है। यह साइड डिश के रूप में सर्व किया जाता है और इसका मीठा और नमकीन स्वाद होता है।

पैड थाई नूडल्स (Pad See Ew Thai)

Create Image :

थाईलैंड का पॉपुलर स्ट्रीट फूड यही है। सोया सॉस में बनाया गया यह नूडल्स कैरेमलाइज्ड होता है। यह ऑयल कोटेड राइस नूडल्स में खूब सारी सब्जियां, स्वीट और सेवरी सॉस का एक अच्छा फ्लेवर आता है। 

 

चाऊमीन (Chow Mein)

Create Image :

हर भारतीय ने इस नूडल का स्वाद लिया है। क्या आपको पता है कि यह चीन में खूब खाया जाता है और इसे बहुत अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। वहां आमतौर पर इसमें अलग तरह के मीट से इसे बनाते हैं। इसे हॉन्ग कॉन्ग में भी खूब खाते हैं और वहां इसकी वैरायटी में पतले, क्रिस्पी एग नूडल्स होते हैं।

बान फो (Banh Pho)

Create Image :

यह राइस नूडल है जो वियतनाम में पॉपुलर है। इसे आप नूडल सूप भी कह सकते हैं और इसमें पतले-पतले मीट के स्लाइस, बेसिल, सिलान्त्रो डालकर पकाया जाता है। इसके साथ कुछ कॉन्डिमेंट्स भी सर्व होते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Noodles Special: एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स

लकसा (Laksa)

Create Image :

स्पाइसी खाने का मन हो तो साउथ ईस्ट एशिया का यह स्पाइसी नूडल सूप आपको पसंद आ सकता है। यह मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया में खूब पसंद किया जाता है। इसका तीखा सूप नारियल (नारियल छिलके के इस्तेमाल) और इमली से तैयार होता है और इसमें सीफूड और बीन स्प्राउट्स की टॉपिंग होती है। 

 

सैमिन (Saimin)

Create Image :

कोरियन रामेन का दूसरा वर्जन यह है। हवाई में इस नूडल को खूब खाया जाता है। इसमें आपको जापानी, चीन और पोलिनेशियन स्वाद का तड़का मिलेगा। सॉफ्ट व्हीट एग नूडल्स को हरे प्याज (हरे प्याज के फायदे) के साथ बनाकर इसे सर्व किया जाता है। 

ग्रीन नूडल्स (Tallarines Verdes)

Create Image :

पेस्टो सॉस में बने नूडल्स का मजा पेरू में लिया जाता है। दरअसल इसमें अलग-अलग पास्ता का इस्तेमाल होता है। दूध से बने इस नूडल में एक अलग क्रीमीनेस होती है, जो इसे एक स्वीट फ्लेवर भी देती है। 

 

बिबिम गुकसू (Bibim Guksu)

Create Image :

यह कोल्ड नूडल डिश है, जिसे गेहूं से बनाया जाता है। इसमें ग्लास या अन्य नूडल के मुकाबले पतले नूडल्स होते हैं। यह एक स्पाइसी डिश है जिसमें रेड पेपर पेस्ट, लहसुन (लहसुन छीलने के ट्रिक्स), विनेगर और शुगर का इस्तेमाल होता है। इसे पतले कटे खीरे, उबले हुए अंडे और तिल के तेल के साथ सर्व करते हैं। 

इसके अलावा भी 30 से अधिक नूडल डिशेज दुनिया भर में खाई जाती हैं। आपने इनमें से कितने नूडल डिशेज को टेस्ट किया है, हमें कमेंट कर बताएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक और शेयर करें। अगर आप नूडल्स की रेसिपी भी जानना चाहती हैं, तो पढ़ें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik, Minimalistbaker, Epicurious & Wikimedia