herzindagi

क्यों शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना कपूर तक हैं ग्रीन टी की दीवानी?

बॉलीवुड की अधिकतर बड़ी उम्र की सुपरहिट ऐक्ट्रेसेस ने अपनी फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन से पूरी दुनिया के होश उड़ाए हुए हैं। इसलिए तो अब उम्र बढ़ने के साथ इन ऐक्ट्रेसेस का करियर का ग्राफ अस्त नहीं हो रहा है। लेकिन ये अपनी बॉडी को इतना फिट रखती कैसे हैं?&nbsp; <span class="paint">इसका राज छुपा है ग्रीन टी में।&nbsp;</span> ग्रीन टी मतलब - हरी चाय।&nbsp; यह एक प्रकार की चाय है, जो कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनायी जाती है। इसके बनाने की प्रक्रिया में ऑक्सीकरण न्यूनतम होता है। इसकी खोज चीन में हुई थी जो धीरे-धीरे पूरे एशिया में फैल गई। हमारे देश में भी इस चाय की काफी मांग है और इसका श्रेय बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को जाता है। हर कोई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ की तरह सुंदर और फिट दिखना चाहता है इसलिए उनकी ही तरह रुटीन फॉलो करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी इनकी रुटीन फॉलो करते हैं तो ये आर्टिकल केवल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम उन ऐक्ट्रेसेस की बात करेंगे जो खुद को फिट और सुंदर रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं।&nbsp;

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 19 Jun 2018, 11:06 IST

शिल्पा शेट्टी

Create Image :

42 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ रही है वैसे-वैसे इनकी खूबसूरती भी बढ़ते जा रही है। शिल्पा अपने फैन्स और आलोचक के बीच टोंड फिगर के लिए काफी पसंद की जाती है। इनकी टोंग फिगर का राज इनकी ग्रीन टी में छिपा है। वे सुबह की शुरुआत एक कप ग्रीन टी पीकर करती हैं। ये कैफीन लेने से जाता ग्रीन टी पीना पसंद करती हैँ। 

शिल्पा का कहना है कि "अक्सर लोग मुझसे यही जानना चाहते हैं कि मैं खाती क्या हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? जबकि मैं हमेशा अपनी फिटनेस का श्रेय योग और अपने हेल्दी लाइफस्टाइल को देती हूं। इसके साथ मैं केवल ग्री टी पीना पसंद करती हूं।"

Read More: इन वीडियो को देख आपको पता चल जाएगा कि आइसक्रीम और केक के लिए कितनी क्रेज़ी हैं शिल्पा शेट्टी

करीना कपूर

Create Image :

बॉलीवुड में करीना कपूर अपने जीरो फिगर के लिए पहले जानी गई थी और अब अपनी कर्वी फिगर के लिए फैन्स के बीच पसंद की जाती है। मां बनने के बाद करीना ने खुद के फिगर को ग्रीन टी के द्वारा टोन्ड किया हुआ है। रोज सुबह उठ कर करीना गर्म पानी, शहद और नींबू पीती हैं और उसके थोड़ी देर बाद ग्रीन टी पाती हैँ। करीना दिन में चार से पांच बार ग्रीन टी पीती हैं। 

Read More: करीना कपूर खान ने मां बनने के बाद ऐसी कीं अपनी प्रायोरिटीज सेट कि हो गई सुपरहिट

श्रृद्धा कपूर

Create Image :

श्रद्धा कपूर भी खुद को फिट रखने के लिए रोज सुबह ग्रीन टी पीती हैं। इनका तो मानना है कि अगर बेली फैट कम करना है तो रोज कैफीन की जगह ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इसलिए ये ग्रीन टी का विज्ञापन भी करती हैं। 

अनुष्का शर्मा

Create Image :

अनुष्का शर्मा वैसे तो बचपन से ही फिट हैं। लेकिन वो अपने चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए रोज सुबह ग्रीन टी पीती है। फिर नाश्ते के बाद और शाम में एक बार ग्रीन टी पीती हैं। उनका मानना है कि ग्रीन टी से दिन की शुरुआत करने में चेहरे पर ग्लो आता है और आप बेकार की कैफीन लेने से भी बच जाती हैं। 

दीपिका पादुकोण

Create Image :

दीपिका पादुकोण खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। ये सुबह 6 बजे ही उठ जाती हैं और योगासन करती हैं। फिर स्ट्रेचिंग कर आधे घंटे तक वॉक करती हैं। उसके बाद कूल होने के लिए ग्रीन टी का सेवन करती हैं। दीपिका के अनुसार एक्सरसाइज के बाद चाय या कॉफी पीने से कुछ फायदा नहीं होता है। जबकि ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपकी स्किन के साथ बॉडी को भी फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए एक्सरसाइज के बाद ग्रीन टी पीना चाहिए। 

Read More: दीपिका पादुकोण के जैसे सुंदर बन जाएंगे बाल अगर करेंगी ये 5 हेयर पैक्स यूज़