herzindagi

खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें गुजरात के ये 10 डिफरेंट फूड

किसी भी शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवान देखने को मिल ही जाते हैं और उन्हें खाने का अलग ही मज़ा होता है। लेकिन जब बात गुजरात की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है। गुजरात एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।&nbsp; अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आप गुजराती फूड ज़रूर ट्राई करें। गुजरात की ये डिशेज, सिर्फ गुजरातियों की ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली पसंद है। तो चलिए, आज हम आपको बता रहे हैं गुजरात के कुछ ऐसे डिफरेंट व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप अपनी फूड लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 25 Aug 2021, 15:08 IST

खमन ढोकला

Create Image :

खमन ढोकला गुजरात की फूड लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। यह गुजरातियों के साथ भारत के सभी लोगों की पहली प्राथमिकता है। यह दिखने में नॉर्मल ढोकले के जैसा ही होता है। लेकिन यह खाने में अधिक मुलायम और स्वादिष्ट होता है। इसे आप घर पर भी पिसी हुई चने की दाल से तैयार कर सकते हैं। 

सेव खमणी

Create Image :

इन सभी व्यंजनों के अलावा, गुजरात में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सेव खमणी फूड भी है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इसकी डिफरेंट कॉम्बिनेशन के लोग दीवाने हैं। सेव और अनार दाने से तैयार ये फूड बहुत स्वादिष्ट है।

आप भी गुजरात के यह सभी फूड जरूर ट्राई करें और हमें फेसबुक पर बताएं कि आपका सबसे पसंदीदा फूड कौनसा है।

 

ढेबरा

Create Image :

बाजरे और मेथी से तैयार ढेबरा गुजरात का फेमस फूड है, जिसे चाय के साथ बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि ये दिखने में पकौड़े जैसा दिखाई देता है। अगर आप चाय के साथ कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए ढेबरा बेस्ट ऑप्शन है। 

सेव टॉमेटो नू शाक

Create Image :

गुजरात की लिस्ट में सेव टॉमेटो नू शाक एक स्वादिष्ट व्यंजन के तौर पर शामिल है। सेव और टमाटर से बनी ये सब्जी ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि बहुत हेल्दी भी है। आप इसे घर में झटपट तैयार कर सकती हैं। 

हांडवो

Create Image :

जब गुजरात के फेमस फूड की बात हो और उसमें हांडवो को शामिल नहीं किया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। आपको बता दें कि हांडवो गुजरात का एक नमकीन व्यंजन है, जिसे आप नमकीन केक भी कह सकते हैं। 

खांडवी

Create Image :

खांडवी को सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी काफी पसंद किया जाता है। जिसे लोग स्नैक्स के तौर पर खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो बेसन से तैयार किया जाता है। यह खाने में बहुत सॉफ्ट होता है। अगर आपने अभी तक खांडवी को टेस्ट नहीं किया है, तो आज ही ट्राई करें। 

आलू वड़ी

Create Image :

यह गुजरात और महाराष्ट्र में खाया जाने वाला प्रमुख व्यंजन है, जो ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत से भी भरपूर है। गुजरात में इसे पत्रा और महाराष्ट्र में आलू वड़ी के नाम से जाना जाता है। इसे अरबी के पत्ते और बेसन से तैयार किया जाता है। 

मेथी मुठिया

Create Image :

अगर आप स्नैक्स खाने के शौकीन हैं, तो एक बार आपको गुजरात की मेथी मुठिया जरूर ट्राई करनी चाहिए। गुजरात में मेथी के दानों से बना ये स्नैक चाय के साथ काफी पसंद किया जाता है। आप भी चाय के साथ मेथी मुठिया खाएं और लुत्फ उठाएं। 

 

दाल ढोकली

Create Image :

वैसे तो गुजरात के सभी व्यंजन अपने आप में बहुत खास और स्वादिष्ट हैं। लेकिन जब बात ढोकले की आती है तो मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। दाल, मसाले और आटे से बना ये व्यंजन बहुत स्वादिष्ट है, जो लगभग आपको हर दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। 

 

उंधियू

Create Image :

उंधियू गुजरात की एक पारंपरिक डिश है, जिसे मुख्य तौर पर रोटी, पराठे आदि के साथ खाया जाता है। इसे कई सब्ज़ियों को मिलाकर तैयार किया जाता है। उंधियू की सब्जी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। साथ ही, यह हेल्थ के लिए भी बहुत लाभदायक है।