Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:08 AM IST

ऑन-स्‍क्रीन बड़े घर की मालकिन, ऑफ-स्‍क्रीन करती थी ऑटो की सवारी; SRK और जूही चावला से छुपकर Yes Boss के सेट पर पहुंचती थीं कश्‍मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने अपनी शुरुआती करियर की कठिनाइयों को शेयर किया, खासकर फिल्म 'यस बॉस' के सेट पर। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी 'अमीर' ऑन-स्क्रीन छवि बनाए रखने के लिए शाहरुख और जूही चावला से छिपकर ऑटो से सेट पर आती थीं।
Updated:- 2026-04-29, 15:26 IST
image

ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और हसीन नजर आती है, इसके पीछे की कहानी उतनी ही अलग है। हम आज बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह की। इन्होंने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है, जो हमे बताता है कि एक आर्टिस्ट को अपनी साख बचाने के लिए किस हद तक मेहनत करनी पड़ती है। यह कहानी 1997 की सुपरहिट फिल्म 'Yes Boss' के सेट की है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कशमीरा आखिर क्यों सेट पर जल्दी पहुंचती थीं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पर्दे पर अमीरी और असल जिंदगी बिल्कुल अलग

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में कश्मीरा शाह ने बताया कि फिल्म 'Yes Boss' में उन्होंने एक बहुत ही अमीर और ग्लैमरस महिला का किरदार निभाया था। फिल्म में वह आदित्य पंचोली के साथ नजर आई थीं। पर्दे पर तो वह लग्जरी लाइफ जीती दिखीं, लेकिन असल जिंदगी में उनके पास खुद की कार तक नहीं थी। कश्मीरा ने बताया, "मुझे फिल्म में एक रईस औरत का रोल मिला था, पर हकीकत में मेरे पास न तो कार थी और न ही कोई अमीर दोस्त।"

1 - 2026-04-29T144828.610

SRK और जूही चावला से क्यों छुपाती थीं सच?

कश्मीरा ने बताया कि फिल्म के कलाकार जैसे शाहरुख खान, जूही चावला और आदित्य पंचोली अपनी बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों में सेट पर आते थे। कश्मीरा को डर था कि अगर किसी ने उन्हें ऑटो-रिक्शा से उतरते देख लिया, तो उनके 'अमीर किरदार' का प्रभाव कम हो जाएगा। इसी शर्मिंदगी से बचने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला।

इसे भी पढ़ें - Kaun hai Yamuna Sangarasivam: कौन हैं यमुना संगरासिवम? माइकल जैक्सन के एक गाने ने बदल दी इनकी दुनिया

कॉल टाइम से 2 घंटे पहले पहुंचना

सेट पर जाने का समय सुबह 9 बजे होता था, लेकिन कश्मीरा सुबह 7 बजे ही वहां पहुच जाती थीं। वह जल्दी सिर्फ इसलिए पहुंचती थीं ताकि जब बाकी सितारे अपनी बड़ी कारों में आए, 

2 - 2026-04-29T144827.555

उससे पहले ही वह अपना ऑटो छिपाकर वैनिटी या सेट के अंदर जा सकें। उन्होंने बताया कि बिना मेकअप के उन्हें कोई पहचानता नहीं था, जिसका उन्हें फायदा मिला।

इसे भी पढ़ें -New Movie Release: 26 अप्रैल से 1 मई के बीच OTT पर आ रही हैं ये 5 जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram/imdb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।