Kumud Rane Death: कौन थीं कुमुद राणे? जिनके जाने से गम में डूबे सलमान खान, इमोशनल नजर आया पूरा खान परिवार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस वक्त गम में डूबे हुए हैं और पूरा खान परिवार भी काफी इमोशनल है। सलमान खान और खान परिवार कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। बता दें कि कुमुद का निधन कल यानी 9 जून, 2026 को हुआ था। कुमुद को आखिरी विदाई देते वक्त सलमान खान और पूरा खान परिवार काफी इमोशनल नजर आया। इस दौरान सलमान खान की आंखों में आंसू दिखे। सोहेल खान ने भी कुमुद के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा। इसके बाद भाईजान के फैंस इंटरनेट पर कुमुद के बारे में सर्च करने लगे और जानने की कोशिश करने लगे कि वो कौन थीं और सलमान खान से उनका क्या रिश्ता था, चलिए आपको इन सवालों के जवाब देते हैं।
कुमुद राणे कौन थीं?
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का 9 जून, 2026 को मुंबई में कैंसर की वजह से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमुद, सलमान और उनके परिवार की करीबी दोस्त थीं और उनके बीच सालों पुराना रिश्ता था।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि कुमुद एक बिजनेस वुमेन थीं और ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 15 हजार के आस-पास फॉलोअर्स थे। उनकी शादी जुग्गे राने से हुई थी। वो सलमान खान के पुराने दोस्त हैं। कुमुद के अंतिम संस्कार में खान परिवार काफी भावुक दिखा। सलमान खान के अलावा, सोहेल खान, अरहान खान और अर्पिता खान भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े- 'मम्मी पूछ रही हैं क्या हुआ?' अकेलेपन पर पोस्ट वायरल होने के बाद सलमान खान ने दी सफाई, खुद बताया सच
सोहेल खान ने लिखा इमोशनल नोट
View this post on Instagram
सोहेल खान के कुमुद के जाने पर उनकी एक फोटो के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैंने आज अपनी एक खूबसूरत बहन को खो दिया...इस दुनिया में कोई उसकी जगह नहीं ले सकता है...मेरा दिल जग्गी और कबीर के लिए उदास है क्योंकि कुमुद उनकी जिंदगी थी। ये वो पल होते हैं जब जिंदगी आपको अनफेयर लगने लगती है और आप ऊपर वाले से भी सवाल करने लगते हैं..मैं प्रार्थना करता हूं कि वो जहां भी हो, खुश हो। हम उसे हमेशा याद करेंगे।"
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।