'मम्मी पूछ रही हैं क्या हुआ?' अकेलेपन पर पोस्ट वायरल होने के बाद सलमान खान ने दी सफाई, खुद बताया सच

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स भी तेजी से वायरल होती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद फैंस को उनकी चिंता होने लगी। दरअसल, परसों यानी 17 मई को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अकेले और तन्हा होने के बारे में एक क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट किया था। इसके बाद फैंस टेंशन में आ गए। लोगों ने इसे सलमान खान का कंफेशन मान लिया और सभी यह समझने लगे कि 60 साल की उम्र में भाईजान को अकेलेपन का दर्द सता रहा है। बिना शादी और रिलेशनशिप के उम्र के इस पड़ाव पर वह तन्हाई से गुजर रहे हैं। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट कर सफाई दी है और बताया है कि वो अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है?
सलमान खान ने अकेलेपन वाली पोस्ट पर दी सफाई
View this post on Instagram
सलमान खान ने कल यानी सोमवार को देर रात एक पोस्ट करके उनके अकेलेपन और तन्हाई वाली पोस्ट पर सफाई दी है और कहा है कि वह अपनी बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने लिखा, "अरे यार मैं अपनी बात नहीं कर रहा था...मैं कैसे अकेला हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा और प्यारा परिवार है...मै तन्हा कैसे हो सकता हूं..जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी दुआएं और प्यार हैं...जिनके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं...इसलिए थोड़ा 'मी टाइम' बस और कुछ नहीं...इस बार कोई फोटो नहीं, ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं क्या हुआ बेटा...चिल मारो यार।"
सलमान खान ने की थी यह पोस्ट
View this post on Instagram
सलमान खान ने 17 मई को अपनी एक शर्टलेस फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में जहां काफी फैंस की नजरे उनके एब्स पर टिक गईं और 60 साल की उम्र में एक्टर की हॉटनेस और फिटनेस देखकर फैंस हैरान हो गए, तो वहीं काफी लोगों को उनका कैप्शन पढ़कर चिंता होने लगी। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, "मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं... अकेला और तन्हा... अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब महसूस होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता... अब इसके बाद आपको यह तय करना होता है कि आपको क्या करना है।"
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
View this post on Instagram
सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का टाइटल पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था। बाद में इसे बदल दिया गया। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह नयनतारा के साथ एक साउथ की फिल्म में भी नजर आएंगे। यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी।
सलमान खान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने चैन की सांस ली है। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Salman Khan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।