Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:56 AM IST

संगीता बिजलानी नहीं यह थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड, परिवार में होने लगी थीं शादी की बातें पर फिर 'मिस इंडिया' पर आ गया था भाईजान का दिल

सलमान खान ने कल इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेट फोटो पोस्ट की थी, जिस पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट किया, जो खूब वायरल हो रहा है। भाईजान के फैंस को लगता है कि संगीता ही उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन ऐसा नहीं है। संगीता से पहले वह किसी और को डेट कर रहे थे, जिनका कियारा आडवाणी से खास रिश्ता है, परिवार में दोनों की शादी के भी चर्चे थे लेकिन फिर...
Updated:- 2026-05-18, 21:48 IST
salman khan first girlfriend shaheen jaffrey

सलमान खान अपनी लव लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। एक्टर 60 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। हालांकि, वह कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। कल उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की थी और लंबे-चौड़े पोस्ट में अकेला और तन्हा..इन दो शब्दों का फर्क बताया था। सलमान इस शर्टलेस फोटो में अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए और एक बार फिर फैंस भाईजान की फिटनेस पर दिल हार बैठे, लेकिन उनके क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस को लगा कि शायद वह अकेला महसूस कर रहे हैं। इसके बाद फैंस को उनकी चिंता हो गई थी। उनकी इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया। उनका कमेंट चर्चा में आ गया। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- उफ्फ। इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी बनाई। बता दें कि एक वक्त पर सलमान और संगीता की शादी होने वाली थी और ज्यादातर लोगों को लगता है कि संगीता उनकी फर्स्ट गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। संगीता से पहले सलमान ने किसी और को डेट किया था और उनके परिवार को लगने लगा था कि दोनों की शादी हो जाएगी। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड थीं शाहीन जाफरी

salman khan first girlfriend news

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी थीं। शाहीन जाफरी रिश्ते में अशोक कुमार की नातिन और कियारा आडवाणी की मौसी लगती हैं। उनकी मां भारती जाफरी ने साल 2018 में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान के स्टार बनने से पहले वो शाहीन को डेट कर रहे थे। दोनों काफी वक्त साथ बिताते थे और परिवार भी इनके रिश्ते को पसंद करने लगा था। सभी को कहीं न कहीं लग रहा था कि दोनों शादी कर लेंगे, क्योंकि टीनएज से ही दोनों एक-दूसरे को जाते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान धीरे-धीरे संगीता बिजलानी के करीब जाने लगे थे। वह उसी वक्त मिस इंडिया बनी थीं। कहा जाता है कि संगीता पर दिल आने के बाद सलमान ने शाहीन से रिश्ता तोड़ लिया था।

यह भी पढ़ें- 'एक कॉन्ट्रैक्ट और बर्बाद हो गया पूरा करियर...', सलमान खान की हीरोइन पर भारी पड़ गई थी यह गलती, जानें अब कहां हैं 'चांदनी'?

अब कहां हैं शाहीन जाफरी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SHAHEEN AGGARWAL (@shaheenaggarwal)

शाहीन जाफरी अब शाहीन अग्रवाल हो चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में एक बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि वह एक एयरलाइन में काम करने लगी थीं और वहीं उनकी मुलाकात विक्रम से हुई। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और फिर शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। शाहीन मुंबई में रहती हैं और वह स्कूल में टीचर हैं।

यह भी पढ़ें- 'मामा बना हूं...', ऐश्वर्या राय की बेटी के जन्म पर सलमान खान ने कही थी ये बात, सालों बाद पॉडकास्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सलमान खान की यह फोटो हो रही है वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पर संगीता बिजलानी के अलावा यूलिया वंतूर और स्नेहा उलाल ने भी कमेंट किया था। इन दोनों का नाम भी एक वक्त पर सलमान के साथ जुड़ा था।

 

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।