Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

कौन हैं रणदीप हुड्डा की होने वाली वाइफ लिन? शाहरुख खान के साथ भी कर चुकी हैं काम

Who is Lin Laishram: लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा कल मणिपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस आर्टिकल में जानें कि उनकी होने वाली वाइफ लिन लैशराम कौन हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-28, 12:44 IST
lin laishram and randeep hooda

Who is Lin Laishram: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि रणदीप हुड्डा की होने वाली वाइफ लिन हैं कौन। बता दें कि लिन भी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस आर्टिकल में जानें लिन लैशराम के बारे में। 

कौन हैं लिन लैशराम? (Who is Randeep Hooda Wife) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lin Laishram (@linlaishram)

रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड और जल्द ही वाइफ बनने वाली लिन मणिपुर से हैं। वो एक मॉडल और एक्टर है। लिन ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो मैरी कॉम फिल्म में भी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ चुकी हैं। इसके साथ-साथ लिन लैशराम ज्वेलरी ब्रांड - शामू सना की संस्थापक और प्रबंध निदेशक भी हैं।

इसे भी पढ़ेंः अमिताभ बच्‍चन ने बेटी श्‍वेता को दिया करोड़ों का तोहफा, जानें पूरी खबर

लिन लैशराम इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम (lin laishram movies) 

randeep hooda wife

ओम शादी ओम और मैरी कॉम के साथ-साथ लिन जाने जान, रंगून, मटरू की बिजली का मंडोली और हैट्रिक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। 

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की लव स्टोरी (lin laishram and randeep hooda wife) 

lin laishram movies

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। साल 2022 में रणदीप ने अपनी रिलेनशिप को ऑफिशियल भी किया था। शुरुआत में दोनों अच्छे से थे, लेकिन समय के साथ दोस्ती गहरी हुई और अब कपल ने शादी करने का फैसला लिया है। 

रणदीप हुड्डा की शादी की डेट (Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding Date) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी की डेट 29 नवंबर है। कल दोनों मणिपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। 

इसे भी पढ़ेंः 3 साल तक चला था सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा का अफेयर, ब्रेकअप पर एक्टर ने कही थी ये बात

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।