कौन हैं बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट Munawar Faruqui? जानें उनके बारे में सबकुछ

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 (Bigg Boss17) इन दिनों चर्चा में है। शो में अंकिता लोखंडे से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, जैसे कई स्टार्स पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी बहुत फेमस हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके बारे में जानते नहीं हैं। तो बता दें कि मुनव्वर फारूकी कई बार विवादों से घिर चुके हैं और उनकी बहुत स्ट्रांग आर्मी है। इस आर्टिकल में जानें मुनव्वर फारूकी के बारे में।
कौन हैं मुनव्वर फारूकी? (Who is Munawar Faruqui)
View this post on Instagram
मुनव्वर फारूकी फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों में उनके शो होते हैं। यूट्यूब पर मुनव्वर फारूकी के 4 मिलियन से ज्यादा फॉलो करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर मुनव्वर को 6.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो हमेशा अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं। यही कारण है कि मुनव्वर रोस्ट वीडियोज की वजह से अक्सर विवादों से भी घिर जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या आपको पता है बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का असली नाम? जानें उनके बारे में रोचक बातें
लॉक अप सीजन 1 के विजेता हैं मुनव्वर फारूकी
View this post on Instagram
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के लॉक अप सीजन 1 के विजेता रह चुके हैं। बिग बॉस 17 के मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में भी उन्हें देखा जा रहा है। शो की शुरुआती दिनों में भी मुनव्वर फारूकी काफी मजबूती से अपने प्वाइंट रखते नजर आ रहे हैं।
विवादों में रह चुके हैं मुनव्वर फारूकी
View this post on Instagram
- मुनव्वर फारूकी अपनी बेबाकी से बात रखने वाले अंदाज की वजह से कई बार विवादों से घिर चुके हैं। एक दफा उनपर हिंदू देवी-देवता का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। उनको गिरफ्तार करने की मांग भी उठ चुकी है।
- मुनव्वर ने 'धंधो' नाम के शो का एलान किया था। यह शो वो हैदराबाद में करने जा रहे थे, लेकिन तब भाजपा की तेलंगाना इकाई ने यह उनके शो को कैंसिल कर दिया था। मुनव्वर को प्यार के साथ-साथ ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ेंः बिग-बॉस के पहले ही दिन भिड़े ईशा-अभिषेक, विक्की जैन की हरकत से खफा हुई पत्नी अंकिता
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।