कलेशी औरत...द रेबल किड...अपूर्वा मखीजा ने खुद को कई अलग-अलग नाम दिए हैं और उतने ही अलग-अलग हैं इनकी जिंदगी से जुड़े विवाद। 'द ट्रेटर्स' का हिस्सा रह चुकीं अपूर्वा के बिग बॉस 19 का कंटेस्टेंट बनने को लेकर भी जमकर चर्चा है और इसी बीच उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उन पर कुछ इल्जाम लगाए हैं और उनके लिए एक सॉन्ग भी रिलीज किया है, जिसमें लिरिक्स घुमा-फिराकर उन पर ताना मारने का काम कर रहे हैं। इससे पहले भी इंडिया गॉट लेटेंट विवाद के बाद अपूर्वा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस समय पर उनकी मां को भी काफी कुछ कहा गया था, जो बिल्कुल सही नहीं था। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा ने बाद में इसके बारे में खुलकर बात भी की थी। चलिए, आपको बताते हैं कि अपू्र्वा मखीजा की मां अनीता मखीजा कौन हैं, वह क्यों विवादों के घेरे में आई थीं और इस समय अपूर्वा क्यों सुर्खियों में हैं।
अपूर्वा मखीजा की मां अनीता मखीजा कौन हैं?
समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट के विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस शो में मां को लेकर एक कमेंट किया था, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद कंटेट क्रिएटर और एक्ट्रेस लंबे वक्त के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गई थी। काफी वक्त बाद जब वह एक शो में नजर आईं, तो उन्होंने बताया कि वो समय उनके लिए कितना मुश्किल था।
उन्होंने यह भी बताया था कि उस समय उनकी मां अनीता मखीजा का अकाउंट पब्लिक था और लोगों ने उन्हें जमकर गालियां दी थीं, जिसकी वजह से उनका बीपी बढ़ गया था। यहां तक कि उन्हें रेप की धमकियां भी मिली थीं और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि उनकी मां अंबाला के एक स्कूल में टीचर हैं। अपूर्वा ने यह भी बताया कि उस वक्त उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया था और कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
यह भी पढ़ें-कौन हैं The Rebel Kid उर्फ Apoorva Mukhija? Ranveer Allahbadia के कमबैक के बाद क्यों हो रही है फिर से चर्चा
एक्स ब्वॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने लगाए अपूर्वा खीजा पर आरोप
View this post on Instagram
हाल ही में अपूर्वा पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड उत्सव ने कई आरोप लगाए हैं और इंस्टाग्राम पर एक ओरिजनल ट्रैक क्यूट लिटिल रेड फ्लैग शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने घुमा-फिराकर अपूर्वा पर धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए हैं। उनके गाने के कई लिरिक्स को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने द रेबल किड पर निशाना साधा है। बता दें कि अपूर्वा ने इसी साल जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप अनाउंस किया था।
आप इस बारे में क्या सोचते हैं और आपको अपूर्वा मखीजा कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Apoorva Makhija
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों