एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस न जाने कितनी बार ऐसे बया दिए हैं, जिसे लेकर उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ा है। उनका विवादों से पुराना नाता है और न जाने कितनी बार वह ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों में वापिसी नहीं कर रही हैं और फिल्मों में आने को लेकर वह कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं, ऐसा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने टीवी पर डेब्यू किया है और पति के साथ वह कलर्स के शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा है जिसे लेकर वह फिर से ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने बाइसेक्शुअलिटी को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसके बाद लोग उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है और इससे पहले किन-किन बयानों को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो चुकी हैं।
स्वरा भास्कर ने कहा हम सब बाइसेक्शुअल हैं...
स्वरा भास्कर एक बार फिर से अपने स्टेटमेंट की वजह से विवादों में आ चुकी हैं। उन्होंने Scree से हुई एक बातचीत में कहा, 'हम सब बाइसेक्शुअल हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाए, तो वे सभी बाइसेक्शुअल हैं। लेकिन, हेक्ट्रोसेक्शुअलिटी एक विचारधारा है जो हजारों सालों से हमारे अंदर डाली गई है। अब क्योंकि इसी तरह मानव जाति आगे बढ़ती है, तो हम इसे ही सटीक मानते हैं।' एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोगों का कहना है कि वह बिना सिर-पैर की बातें करती हैं।
यह भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार! सालों बाद झलका दर्द, बोलीं उसने कमरा अंदर से बंद कर दिया था और...
पहले भी इन 5 स्टेटमेंट्स की वजह से विवादों में रह चुकी हैं स्वरा भास्कर
- स्वरा भास्कर ने साल 2018 में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को बेवकफू कहा था। उन्होंने कहा था कि इंडियन आर्मी फील्ड में अपने मनमुताबिक काम करती है। इस बयान के लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल होना पड़ा था।
- साल 2019 में स्वरा भास्कर ने एक टीवी शो में एक छोटे बच्चे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर न केवल उनकी आलोचना हुई थी, बल्कि उनके खिलाफ बाल अधिकार संस्था में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।
- साल 2022 में कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद के गरमाने के बाद स्वरा भास्कर ने भी इस पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने एक ट्वीट करके इसे द्रौपदी के चीर हरण से जोड़ा था। इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।
- इसी साल की शुरुआत में आई विक्की कौशल की फिल्म छावा सुपरहिट हुई थी। इसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। स्वरा भास्कर ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा, ,'हमारे समाज में फिक्शनल फिल्म में हिंदुओ के साथ 500 साल पहले हुई यातनाओं से लोगों को गुस्सा आ रहा है। हम ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है।'
- एक्ट्रेस, फहाद अहमद से शादी के बाद फिल्मों से दूर हैं। इसी बीच कुछ वक्त पहले उन्होंने पति के साथ मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात की थी। इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। बता दें कि मौलाना ने महिलाओं की शिक्षा के विरोध में बयान दिया था।
आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Swara Bhasker
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों