herzindagi
Who has OCD in Bollywood

इंडस्ट्री के ये स्टार्स हैं OCD के शिकार, तीसरे नंबर वाला तो दिन में 4 बार करता है ब्रश

Indian celebrities with OCD: कई बॉलीवुड सेलेब्स कुछ ऐसे डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, जो सुनने में तो सामान्य लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी हैं। ऐसा ही एक डिसऑर्डर है OCD यानी ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर। बी-टाउन के कई एक्टर्स इस डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इन लोगों को इस डिसऑर्डर की वजह से साफ-सफाई की भयंकर आदत है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कौन से सेलेब्स ओसीडी से जूझ रहे हैं?
Editorial
Updated:- 2024-12-25, 16:00 IST

Which Indian actor has OCD: कैमरे के पीछे भी सेलेब्स की एक अलग जिंदगी है। अक्सर सिनेमा में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने और सामान्य दिखने वाले ये सितारे अपनी लाइफ में कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं। शायद उनके फैंस इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आपने अक्सर बी-टाउन के सेलेब्स को मेंटल हेल्थ पर बात करते देखा होगा। दरअसल, कई बॉलीवुड सेलेब्स कुछ ऐसे डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, जो सुनने में तो सामान्य लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी हैं।

ऐसा ही एक डिसऑर्डर है OCD यानी ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर। बी-टाउन के कई एक्टर्स इस डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इन लोगों को इस डिसऑर्डर की वजह से साफ-सफाई की भयंकर आदत है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कौन से सेलेब्स ओसीडी से जूझ रहे हैं?

यह भी देखें- समांथा रुथ प्रभु से लेकर दीपिका तक इन सेलेब्स ने अपनी बीमारी के बारे में की खुलकर बात

विद्या बालन

विद्या बालन अपने आसपास सफाई का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस अपने घर से लेकर वैनिटी वैन तक की सफाई का पूरा ध्यान रखती है। धूल दिखते ही वो उसे साफ करने लगती हैं। यहां तक की विद्या घर में किसी को चप्पल पहनकर घूमने तक नहीं देतीं।

दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इस लिस्ट में बॉलीवुड की न्यू मॉम दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। एक्ट्रेस अपने कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें बिखरा हुआ सामान बिल्कुल पसंद नहीं है। यहां तक की वो दूसरी जगहों पर भी बिखरी चीजों को समेटना शुरू कर देती हैं।

यह विडियो भी देखें

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना भी ओसीडी के शिकार हैं। उन्हें तो बार-बार अपने हाथ-पैरों के नाखून साफ करने की आदत है। इसके अलावा आयुष्मान अपने दांतों की सफाई को लेकर भी बहुत ज्यादा सतर्क रहते हैं। बता दें एक्टर दिन में 3-4 बार ब्रश करते हैं।

सनी लियोनी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

इस लिस्ट में सनी लियोनी का भी नाम शामिल है। एक्ट्रेस को अपने पैरों को हर वक्त साफ करने की आदत है। वो हर 15 मिनट में पैर जरूर धोती हैं। शूटिंग पर भी एक्ट्रेस अपने पैर धोती रहती हैं।

फरहान अख्तर

एक्टर फरहान अख्तर भी इस बीमारी के शिकार हैं। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में उन्होंने अपने ओसीडी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें बिखरी हुई चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

अजय देवगन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Team Ajay Devgn (@teamajaydevgn)

अजय देवगन को कांटे और चम्मच से दाल और रोटी खाते हुए देखना आम है। अजय अपने हाथों की सफाई को लेकर बेहद सजग हैं, खासकर अपनी उंगलियों को लेकर। अजय को बदबूदार उंगलियों से बहुत नफरत है और यही वजह है कि वह अपने हाथों से खाना खाने से परहेज करते हैं। एक्टर का ओसीडी इतना ज्यादा है कि वो लोगों से हाथ मिलाने से भी परहेज करते हैं।

यह भी देखें-यह टीवी एक्ट्रेसेस डिप्रेशन की हो चुकी हैं शिकार, एक ने दुनिया तक को कह दिया अलविदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।