herzindagi
image

Raha Kapoor Birthday: 2 साल की हुई रणबीर-आलिया की लाडली राहा, बर्थडे पर देखें क्यूट तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर आज 2 साल की हो गई हैं। राहा बेहद क्यूट हैं और अपनी मम्मी-पापा के साथ बेबी राहा जहां भी स्पॉट होती हैं, सारी लाइमलाइट उन पर टिक जाती है।
Updated:- 2024-11-06, 12:53 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में की जाती है। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है और दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों एक नन्ही परी के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। रणबीर-आलिया की बेटी राहा भी हमेशा सु्र्खियों में रहती हैं। राहा जहां भी अपने मम्मी-पापा के साथ स्पॉट होती हैं, सारी लाइमलाइट उन पर आ जाती है। रणबीर और आलिया भी अक्सर इंटरव्यूज के दौरान, राहा की बातें करते नजर आते हैं। कपूर परिवार की लिटिल प्रिंसेस राहा का सेकेंड बर्थडे है। चलिए, राहा के बर्थडे पर आपको उनकी कुछ क्यूट तस्वीरें दिखाते हैं।

दादी नीतू कपूर ने जन्मदिन पर लुटाया पोती राहा पर प्यार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

राहा कपूर का आज सेकेंड बर्थडे है। इस खास दिन पर दादी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर रणबीर और आलिया के साथ, राहा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "आज हमारे प्यार का बर्थडे है..गॉड ब्लेस।" इस क्यूट सी फोटो में बेबी राहा बहुत प्यारी लग रही हैं।

दिवाली पर आलिया भट्ट ने शेयर की थीं राहा की तस्वीरें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इस साल दिवाली के मौके पर आलिया भट्ट ने पूजा करते हुए अपनी, रणबीर और राहा की फोटो शेयर की थी। फोटोज में रणबीर, आलिया और राहा, गोल्डन रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और सेलेब्स और फैंस ने फोटोज पर खूब प्यार लुटाया था।

यह विडियो भी देखें

रणबीर के बर्थडे पर भी आलिया ने शेयर की थीं राहा की खास फोटोज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रणबीर कपूर के बर्थडे पर भी आलिया ने उन्हें विश करते हुए कुछ खास फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज में बेबी राहा बेहद प्यारी लग रही थीं और कहना गलत नहीं होगा कि पापा रणबीर से ज्यादा, सभी की नजरें बेबी राहा पर थीं।

बुआ रिद्धिमा कपूर ने भी राहा को किया बर्थडे विश

ranbir alia daughter birthday
रिद्धिमा कपूर ने भी भतीजी राहा को उसके बर्थडे पर इंस्टा स्टोरी शेयर करके विश किया है। रिद्धिमा, राहा को काफी प्यार करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि राहा बहुत क्यूट हैं और उन्हें प्यार से 'भुआ' बोलती हैं।

यह भी पढ़ें- Birthday Special: पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी

अक्सर पापा की गोद में नजर आती हैं राहा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


रणबीर अपनी लिटिल प्रिंसेस के काफी करीब हैं। अक्सर वह अपने पापा की गोद में नजर आती हैं। आलिया ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि राहा एक लोरी सुनकर सोती हैं और अब रणबीर ने भी उस लोरी को याद कर लिया है और वह अक्सर राहा के लिए उसे गाते हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्या आलिया भट्ट करती हैं पति रणबीर कपूर की जासूसी? एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के शो पर खोला राज

 

 

आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।