Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

'वो मुझसे जलती थीं और मुझे देखकर...', जब मौसमी चटर्जी ने रेखा को लेकर किया था यह दावा

मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रेखा उनसे जलती थीं और उन्हें देखकर मुंह बनाया करती थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दावे का रिश्ता रेखा और उनकी फिल्मों से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी से था।
Updated:- 2026-08-23, 12:22 IST
when moushumi chatterjee claimed that rekha was jealous used to make faces looking at her

फिल्मी दुनिया में एक्ट्रेसेस के बीच की कैट फाइट खूब सुर्खियों में रही है। दौर चाहे जो भी हो, हीरोइनों के बीच राइवलरी के किस्से हमेशा ही सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा 70 के दशक की दो मशहूर एक्ट्रेसेस रेखा और मौसमी चटर्जी से जुड़ा है। उस वक्त पर मौसमी चटर्जी की गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में होती थी। रेखा भी उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। साल 2025 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने रेखा को लेकर दावा किया था कि वह उनसे जलती थीं और उन्हें देखकर मुंह बनाया करती थीं। इसकी वजह उन्होंने विनोद मेहरा को बताया था। चलिए हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' में आज आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

रेखा मुझसे जलती थीं...

मौसमी चटर्जी ने इस इंटरव्यू के दौरान रेखा और उनकी तल्खी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि रेखा उन्हें पसंद नहीं करती थीं और उनसे जलती थीं क्योंकि रेखा को ऐसा लगता था कि विनोद मेहरा उनकी नहीं बल्कि मेरी बात सुनते थे। मौसमी ने कहा था, "रेखा को ऐसा लगने लगा था कि मैं विनोद की लाइफ को कंट्रोल कर रही हूं...वह उनके घर में बैठी रहती थीं, लेकिन उनकी मां (विनोद मेहरा की मां) मुझसे कहती थीं कि इंदु, विनोद की अलमारी से वो लिफाफा निकाल दो या फिर कोई और काम भी..तो ऐसे में रेखा को अच्छा नहीं लगता था। मैंने आंटी से कहा भी था कि जब वो वहां बैठी हैं, तो वह ऐसा न करें, लेकिन वो कहती थीं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ा है...मैं विक्टिम थी, लेकिन रेखा को लगने लगा था कि विनोद मेरी ही बात मानते हैं।"

rekha untold story

मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं...

मौसमी चटर्जी ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि रेखा उन्हें देखकर मुंह बनाया करती थीं। दोनों की लड़ाई सिर्फ पर्सनल नहीं, बल्कि प्रोफेशनल भी थी। 'प्रेम बंधन' की शूटिंग में भी दोनों के बीच बहस हो गई थी। मौसमी ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने एक सीन के लिए उनसे जूते उतारने को कहा था ताकि उनकी और को-स्टार रेखा की हाइट मैच हो सके। मौसमी ने इसके लिए साफ मना कर दिया था, क्योंकि उनका मानना था कि यह उनके सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने प्रोडक्शन टीम से कहा था कि अगर रेखा की लंबाई उनसे कम है, तो हाइट मैच करवाने के लिए रेखा को किसी स्टूल पर खड़ा करना चाहिए और दूसरे एंगल से शॉट लेना चाहिए। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे को कम मारना...', अमिताभ बच्चन की मां के ऐसा कहते ही डर गई थीं वहीदा रहमान, शॉट देना हो गया था मुश्किल


इस फिल्म को लेकर भी हुआ था विवाद

फिल्म 'भोला-भाला' में रेखा, मौसमी, राजेश खन्ना, जगदीप और देवेन वर्मा लीड रोल में थे। जब इस फिल्म का पोस्टर छपा था, तो उसके नेम टाइटल में रेखा का नाम मौसमी से पहले रखा था और इस बात को लेकर मौसमी काफी बिगड़ गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस बात पर काफी गुस्सा जाहिर किया था। यहां तक कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मौसमी ने रेखा को 'गई गुजरी' तक कहा डाला था।

 

यह भी पढ़ें- 'शोले' के इस एक सीन को शूट करने में लगे थे तीन साल, अमिताभ बच्चन ने खुद सुनाया था किस्सा


हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' का यह दिलचस्प किस्सा अगर आपको अच्छा लगा, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, सेलेब्स की जिंदगी और पुराने फिल्मी किस्सों से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।