'मेरे बेटे को कम मारना...', अमिताभ बच्चन की मां के ऐसा कहते ही डर गई थीं वहीदा रहमान, शॉट देना हो गया था मुश्किल

फिल्मी सितारों, उनकी निजी जिंदगी और उनकी फिल्मों से जुड़े किस्से-कहानियां जानना फैंस को बहुत पसंद आता है। बॉलीवुड के गलियारों में सितारों से जुड़ी कई अनसुनी कहानियां, फिल्मों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से, परदे के पीछे की बातें और इंडस्ट्री के कई ऐसे किस्से आपको मिल जाएंगे, जो वक्त के साथ धुंधले पड़ गए हैं। ऐसे की किस्से आप तक पहुंचाने की शुरुआत कर रहे हैं हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' और इस खास सीरीज की शुरुआत के लिए सदी के महानायक से जुड़े किस्से से बेहतर क्या हो सकता है।
अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनकी फिल्म 'रेशमा' से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है, जिसका जिक्र खुद वहीदा रहमान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इस फिल्म में एक सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन भी मौजूद थीं। उन्होंने शूट से पहले वहीदा रहमान से कुछ ऐसा कहा था कि उनके लिए शॉट देना ही मुश्किल हो गया था। यहां तक कि बाद में उन्हें तेजी बच्चन से माफी भी मांगनी पड़ी थी। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
मेर बेटे को जोर से थप्पड़ मत मारना...
यह किस्सा साल 1971 में आई फिल्म 'रेशमा और शेरा' से जुड़ा है। इस फिल्म में सुनील दत्त और वहीदा रहमान लीड रोल में थे, वहीं अमिताभ ने फिल्म में छोटू नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था, जहां वहीदा रहमान को अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारना था। शूट से पहले सेट पर मौजूद अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने वहीदा से कहा था, "मेरे बेटे को जोर से थप्पड़ मत मारना..." इसके बाद वहीदा घबरा गई थीं क्योंकि दूसरी तरफ फिल्म के डायरेक्टर सुनील दत्त ने उनसे कहा था कि वो अमिताभ को जोरदार थप्पड़ मारें। तेजी बच्चन के सामने वहीदा रहमान सही से शॉट नहीं दे पा रही थीं।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने शादी के लिए जया के सामने रखी थी बड़ी शर्त
सुनील दत्त ने लगाई थी यह तरकीब
इस किस्से का जिक्र वहीदा रहमान ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू और 'द कपिल शर्मा शो' में किया था। उन्होंने बताया था कि वो इतना डर गई थीं कि हर बार थप्पड़ ठीक से नहीं पड़ रहा था। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर सुनील दत्त ने उनसे कहा था कि वो ठीक से थप्पड़ नहीं मार रही हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा, तो अमिताभ को बार-बार थप्पड़ खाने पड़ेंगे। इसके बाद वहीदा और घबरा गईं। उन्होंने चुपचाप तेजी बच्चन वाली बात सुनील दत्त को बताई और उसके बाद किसी बहाने से तेजी बच्चन को वहां से बाहर भेजा गया और फिर उन्होंने एक टेक में ही पूरा सीन शूट किया।

हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' का यह दिलचस्प किस्सा अगर आपको अच्छा लगा, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, सेलेब्स की जिंदगी और पुराने फिल्मी किस्सों से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।