'शोले' के इस एक सीन को शूट करने में लगे थे तीन साल, अमिताभ बच्चन ने खुद सुनाया था किस्सा

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में की जाती है। रमेश सिप्पी की यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। इसे रिलीज हुए लगभग 51 साल बीत चुके हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के गाने, किरदार, कहानी और डायलॉग्स आज भी ऑडियंस के दिलों में बसे हुए हैं। क्या आपको पता है कि इस फिल्म में एक ऐसा सीन था, जिसे शूट होने में तीन लगा लगे थे? अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन है...आखिर कैसे किसी सीन को शूट होने में तीन साल जितना लंबा वक्त लग सकता है? तो चलिए आज आपको हमारी सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' में यही दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं। इसका जिक्र खुद अमिताभ बच्चन ने एक बातचीत के दौरान किया था।
'शोले' फिल्म के एक सीन को शूट करने में लगे थे तीन साल
इस किस्से का जिक्र खुद अमिताभ बच्चन ने साल 2017 में किया था, जब इस फिल्म के निर्देशक-निर्माता रमेश सिप्पी की अकैडमी की शुरुआत की थी और अमिताभ बच्चन वहां बतौर मेहमान पहुंचे थे। अमिताभ ने बताया था कि रमेश सिप्पी काम को इतनी शिद्दत से कहते हैं कि 'शोले' फिल्म के एक सीन को शूट होने में तीन साल लगे थे।
असल में यह वो सीन था, जिसमें जया बच्चन को शाम के वक्त रामगढ़ के घर की पहली मंजिल की गैलरी में लालटेन जलाना था और दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन को माउथ ऑर्गन बजाना था। रमेश सिप्पी उस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए शाम के वक्त जिस तरह की लाइट चाहते थे, वो नहीं मिल पा रही छी, क्योंकि हर बार कुछ न कुछ हो जाता था और सूरज ढल जाता था। रमेश सिप्पी की इस जिद पर अड़े थे कि जब तक उस तरह की लाइट नहीं मिलेगी, तब तक वो सीन शूट नहीं करेंगे। ऐसे में उसे शूट करने में 3 साल लगे थे। इस फिल्म का जिक्र अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी किया था।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर नहीं 92 साल पहले उनके परदादा ने निभाया था भगवान राम का किरदार, जानें कौन सी थी फिल्म?
हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक मूवीज में गिनी जाती है 'शोले'
'शोले' को हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (जय), धर्मेंद्र (वीरू), हेमा मालिनी (बसंती), संजीव कुमार (ठाकुर बलदेव सिंह), जया भादुड़ी (राधा) और अमजद खान (गब्बर सिंह) जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म को सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखा था और आर.डी. बर्मन ने संगीत दिया था।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया गया था 'शोले' मूवी का यह सीन, एक्टर आदिल हुसैन ने किया ट्वीट
'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- शोले ने कितने करोड़ की कमाई की थी?
- 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' भारत में लगभग 15 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कुल मिलाकर लगभग 35 से 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- शोले हिट है या फ्लॉप?
- फिल्म 'शोले' (1975) अपने समय की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म है।
- फिल्म शोले का यह दोस्ती किसने गाया था?
- फिल्म 'शोले' का प्रसिद्ध गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' दिग्गज गायक किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।