जब धर्मेंद्र ने Meena Kumari के साथ अपने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बताया था उन्हें अपना 'सीनियर'

बॉलीवुड में बहुत सारी प्रेम जोडि़यां बनी हैं। कुछ का इश्क मुकाम तक पहुंचा, तो कुछ ने बीच सफर में एक दूसरे का साथ छोड़ दिया। कुछ जोडि़यां ऐसी भी बनी जिनके बारे में लोगों ने चर्चा तो खूब की, मगर अपने रिश्तों को लेकर उन्होंने कभी किसी को सच्चाई नहीं बताई। धर्मेंद्र और मीना कुमारी का रिश्ता भी कुछ ऐास ही था। कई लोगों का मानना है कि उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई, मगर खुद धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में मीना कुमारी को अपना 'सीनियर' बताया था। हालांकि, लोगों ने फिर भी दोनों के बारे में बात करना बंद नहीं की। खासतौर पर धर्मेंद्र और मीनाकुमारी से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती है और वह इसी ओर इशारा करती है कि कुछ तो था दोनों के बीच में।
जब धर्मेंद्र को शर्टलेस और मीना कुमारी को तकिया पकड़े देखा गया था
इंटरनेट पर एक बेहद पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो मौजूद है, इसमें धर्मेंद्र को शर्टलेस और एक धोती लपेटे दिख रहे हैं, वहीं मीना कुमारी साड़ी और सिर से दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मीना कुमारी के हाथों में साफ देखा जा सकता है कि वो एक तकिया पकड़े हुए हैं। वैसे कई इंटरव्यूज में धर्मेंद्र इस तस्वीर के पीछे की कहानी को क्लीयर कर चुके हैं। दरअसल, यह एक फिल्म सेट की तस्वीर है। फिल्म की शूटिंग के दौरान यह तस्वीर किसी ने ले ली थी और मीडिया में इसे बहुत तरह-तरह के कैप्शन के साथ लगाया गया। इस तस्वीर के साथ ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि धर्मेंद्र और मीना कुमारी के बीच कुछ चल रहा है।

मीना कुमारी को धर्मेंद्र ने क्यों बताया था अपना 'सीनियर'?
धर्मेंद्र और मीना कुमारी की जोड़ी को सिल्वर सक्रीन पर लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस उन्हें साथ देखना चाहते थे और इसलिए उनकी ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को ही वो सच समझ बैठे। मीना कुमारी और धर्मेंद्र ने कभी भी सामने आकर किसी को अपने रिश्तों और बॉन्डिंग के बारे में नहीं बताया, मगर जब मीना कुमारी नहीं रही तब धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में कहा था, " मेरा और उनका रिश्ता फर्श और अर्श का है। वो मेरी सीनियर हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। वो सुंदर थी, तो जाहिर है, मेरा उनकी खूबसूरती की तारीफ करना लाजमी ही होगा। कोई अगर एक स्टार और फैन के बीच के बॉन्ट को प्यार कहता है, तो मुझे इस बात को सुनकर कोई तकलीफ नहीं होगी।"
यह भी पढ़ें- न पैसे थे और न साधन, सुरैया की एक झलक देखने के लिए इस सुपरस्टार ने पैदल चलकर तय किया था मीलों का सफर
धर्मेंद्र और मीना कुमारी का बॉन्ड कैसा था?
केवल फैंस ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई लोगों का मनना था कि मीना कुमारी ने दिल से किसी को प्यार किया था तो वो धर्मेंद्र ही थे। लेकिन उनका इश्क इसलिए अधूरा रह गया क्योंकि धर्मेंद्र ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उससे पहले ही मीना कुमारी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं थीं। धर्मेंद्र शादीशुदा भी थे और उनके 4 बच्चे भी थे। मीना कुमारी ने धर्मेंद्र को इस इंडस्ट्री को समझने में बहुत मदद की थी। वह धर्मेंद्र को मन ही मन बहुत पसंद करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म 'साहब बीवी और वो' की शूटिंग के वक्त मीना कुमारी को जब एक शराबी महिला का किरदार निभाना था, तब उन्होंने असल जिंदगी में भी धीरे-धीरे शराब पीना शुरू कर दिया था। यहीं से उन्हें शराब पीने की लत लग गई। धर्मेंद्र ने कई बार मीना कुमारी को अधिक शराब पीने से रोका था, मगर वह जब तक शराब का नशा नहीं करती थीं, उन्हें नींद ही नहीं आती थी। मीना कुमारी के आखिरी वक्त में जो लोग उनके साथ थे, उनमें से एक धर्मेंद्र भी थे।

धर्मेंद्र ने मीना कुमारी को हमेशा एक सीनियार होने का सम्मान दिया है, फिर दुनिया चाहे कुछ भी सोचे। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।