Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

जब दो शादियों के बाद भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को लग गई थी भनक तो दे डाली थी बड़ी धमकी

धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक किए साल 1980 में हेमा मालिनी से शादी की थी, लेकिन क्या आपको पता है कि दो शादियों के बाद भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की दादी सा कावेरी पोद्दार यानी अनीता राज पर धर्मेंद्र का दिल आ गया था और जब यह बात हेमा मालिनी को पता चली थी तो उन्होंने...
Updated:- 2026-05-11, 22:22 IST
image

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का करियर जितना चर्चा में रहा है, उतनी ही सुर्खियों में उनकी पर्सनल लाइफ भी रही। बॉलीवुड में कदम रखने से लगभग 10 साल पहले ही धर्मेंद्र, प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे। जब धर्मेंद्र का फिल्मी करियर शुरू हुआ, तो  शादीशुदा और चार बच्चों का पिता होने के बाद भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। उस वक्त इनके इश्क के चर्चे फिल्मी मैगजीन से लेकर बी टाउन के गलियारों तक होने लगे। साल 1980 में धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। ऐसा कहा गया कि उन्होंने धर्म बदलकर दूसरी शादी की है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मोहब्बत की कहानी तो सबको पता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र एक और एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे, जो इस वक्त 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ रही हैं। जब हेमा मालिनी को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने धर्मेंद्र को वॉर्निंग दे डाली। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है यह पूरा किस्सा?

जब अनीता राज को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anita Raj (@anitaraaj)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी से शादी के बाद भी धर्मेंद्र 27 साल छोटी एक्ट्रेस अनीता राज के प्यार में पड़ गए थे। अनीता कई फेमस सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं और 80 के दशक में फिल्मों में बड़ा नाम थीं। वह फिलहाल स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कावेरी पोद्दार यानी दादी सा का रोल प्ले कर रही हैं। धर्मेंद्र और अनीता ने एक साथ 'करिश्मा कुदरत का', 'जलजला', 'इंसानियत के दुश्मन' और 'नौकर बीवी का' जैसी कई फिल्मों में काम किया और बताया जाता है कि इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यहां तक कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धर्मेंद्र बड़े-बड़े डायरेक्टर्स से अनीता को काम देने के लिए कहने लगे थे।

यह भी पढ़ें- क्या सनी देओल ने वाकई की थी हेमा मालिनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश? जब प्रकाश कौर ने दिया था इस बात का जवाब, धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर भी की थी बात

हेमा मालिनी ने दे दी थी यह चेतावनी

dharmendra and anita raj

कहा जाता है कि अनीता और धर्मेंद्र के रिश्ते के चर्चे जब हेमा मालिनी तक पहुंचे, तो उन्होंने सीधे शब्दों में धर्मेंद्र को चेतावनी दे डाली और अनीता से दूर रहने के लिए कहा। अपनी शादीशुदा जिंदगी में बवाल होता देख, धर्मेंद्र ने भी कदम पीछे खींच लिए।बता दें कि अनीता राज, एक्टर जगदीश राज की बेटी हैं और उनकी गिनती अपने जमाने की शानदार अदाकाराओं में की जाती रही है।

'इंडियन आइडल 12' में मेहमान बनकर आए थे नजर

साल 2021 में धर्मेंद्र और अनीता राज, 'इंडियन आइडल 12' में बतौर मेहमान पहुंचे थे यहां दोनों ने फिल्म 'नौकर बीवी का' की शूटिंग के कई दिलचस्प किस्सों को शेयर किया था। अनीता ने बताया था कि जब उन्हें पता चला था कि धर्मेंद्र उनके को-स्टार हैं, तो वो काफी नर्वस हुई थीं, लेकिन धर्मेंद्र ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था।

 

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें


धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से शादी के बाद भी अनीता राज संग उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।