Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

न पैसे थे और न साधन, सुरैया की एक झलक देखने के लिए इस सुपरस्‍टार ने पैदल चलकर तय किया था मीलों का सफर

धर्मेंद्र के सुरैया के प्रति दीवानगी भरे इस अनसुने किस्से को जानिए, जब पैसे और साधन न होने के बावजूद उन्होंने मीलों पैदल सफर तय किया। उनकी यह फैन जर्नी बॉलीवुड के सुनहरे दौर की एक प्रेरक और दिलचस्प कहानी बन गई।
Updated:- 2026-06-15, 21:10 IST
image

बॉलीवुड के 'ही-मैन' यानी धर्मेंद्र का नाम इंडियन सिनेमा के सबसे सफल और चर्चित एक्‍टर्स में गिना जाता है, मगर एक वक्‍त था, जब वो अपनी फेवरेट एक्‍ट्रेस सुरैया को देखने के लिए मीलों दूर से पैदल चलकर मुंबई पहुंचे थे, वो भी बस उनकी एक झलक पाने को। जी हां, वो दौर अलग था। किसी को नहीं पता था कि धर्मेंद्र 70 की दशक की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस सुरैया के फैन हैं और एक दिन वो खुद ही सुपर स्‍टार बन जाएंगे । उस दौर में धर्मेंद्र एक आम आदमी की तरह अपनी फेवरेट एक्‍ट्रेस से मिलने पहुंचे थे। नेम और फेम तो छोड़ी, उस वक्‍त धर्मेंद्र के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो एक सुविधाजनक सफर तय कर पाएं।

सुरैया को देख कर धर्मेंद्र खो बैठे थे अपने होश

धर्मेंद्र पंजाब के जाट थे और गांव-खेतों में काम करते थे। सुरैया उस दौर की सबसे चर्चित अभिनेत्री और गायका हुआ करती थीं। केवल धर्मेंद्र ही नहीं देश-विदेश में भी सुरैया के हजारों चाहने वाले थे। लेकिन धर्मेंद्र की दीवानगी कुछ अलग ही स्‍तर पर थी। उनकी आवाज, अदाकारी और सुंदरता ने धर्मेंद्र का मन मोह लिया था। इसी आकर्षण में धर्मेंद्र ने तय कर लिया था कि वो एक दिन सुरैया से जरूर मिलेंगे।

actress-suraiya

सुरैया की हर फिल्‍म देखते थे धर्मेंद्र

एक पुराने इंटरव्‍यू में धर्मेंद्र इस बात का जिक्र खुद ही कर चुके हैं कि वो सुरैया की सारी फिल्‍म देखने की कोशिश करते थे। इतना ही नहीं, उनके पोस्‍टर और तस्‍वीरों को उन्‍होंने अपनी घर की दीवारों पर लगा रखा था और जब भी उन्‍हें समय मिलता था, तब वह उस पोस्‍ट या तस्‍वीर को निहारते और उनकी खूबसूरती को देखते ही रह जाते थे। धर्मेंद्र के लिए सुरैया को नजदीक से देखना एक सपना था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए एक रोज धर्मेंद्र घर से निकल पड़े। जब तक पैसे थे और साधन तक तब तक सफर आसान रहा,मगर जब यह दोनों खत्‍म हो गए, तो अपने हौसले और जुनून के साथ मीलों पैदल सफर तय कर वो मुंबई पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें- जब दो शादियों के बाद भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को लग गई थी भनक तो दे डाली थी बड़ी धमकी

सुरैया से कैसे हुई धर्मेंद्र की मुलाकात ?

एक बार ऐसा मौका आया जब धर्मेंद्र को यह पता चला कि सुरैया किसी कार्यक्रम में आने वाली हैं। यह खबर सुनते ही उन्‍होंने तय कर लिया था कि वो सुरैया से मिलकर ही रहेंगे। यह उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा अनुभव था, भले ही वह सपना सिर्फ एक झलक तक सीमित था।

कई वर्षों के बाद धर्मेंद्र को खुद इंडस्‍ट्री में अपना नाम कमाने का मौका मिला। देखते ही देखते धर्मेंद्र एक बड़े स्‍टार बन गए। आज दोनों ही सुपर स्‍टार इस दुनिया में नहीं है, मगर उनके फैंस आज भी उन्‍हें याद करते हैं और जब भी सुरैया का नाम याद किया जाता है, धर्मेंद्र का यह फैन मोमेंट भी लोगों के जहन में उभर आता है।

यह भी पढ़ें- देव आनंद की चाहत में इस अभिनेत्री ने आजीवन क्यों नहीं की शादी?

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।