कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नहीं की है एकसाथ कोई भी मूवी, एक्टर ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर 2021 को शादी हुई थी। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद भी है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होती रहती है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल को लोग एक साथ मूवी में देखना चाहते हैं लेकिन अभी तक आखिर इस कपल ने साथ में कोई फिल्म क्यों नहीं की है? चलिए जानते हैं।
विक्की कौशल ने बताई यह वजह
विक्की कौशल ने कुछ समय पहले ही न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां, हमें साथ में फिल्में करने के लिए ऑफर मिले हैं, लेकिन सही चीज वह है आप फिल्म में तब कास्ट हो जब उस रोल में फिट हो रहे हों और अब तक ऐसी फिल्म का कोई ऑफर नहीं मिला है जहां हम दोनों ही अपने रोल में फिट बैठते हो रहे हों। इसलिए हम अब तक दोनों एक साथ स्क्रीन पर नहीं आ सके हैं।' विक्की कौशल को हाल ही में क फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया था और इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें : कैटरीना कैफ से जुड़े यह अमेजिंग फैक्ट्स कर देंगे आपको भी हैरान
लोगों को बहुत पसंद है विक्की कौशल और कैटरीना की जोड़ी
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और लविंग कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही अक्सर साथ में फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। विक्की और कैटरीना कैफ ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और तब से यह जोड़ी हर जगह चाई हुई है। विक्की कौशल ने एक अन्य इंटरव्यू में यह भी कहा था, 'अपनी शादी के वर्षों के बाद, मैं समझ गया हूं कि एक साथ सुंदर तरीके से रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए धैर्य जरूरी है। मैं किसी भी समय अच्छा पति बनने की कोशिश करता हूं, मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं, मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं, मुझे जीवन से प्यार है। लेकिन मैं किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह ही खामियों से भरा हुआ हूं।'
इसे भी पढ़ें:साउथ इंडिया की ये बेस्ट रोमांटिक फिल्में जो एक्टिंग और कहानी के मामले में है बेहतरीन
एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी लोगों को परफेक्ट बॉलीवुड सेलेब्स जोड़ियों में से एक लगती है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।