Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:38 PM IST

New Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ये नई एक्ट्रेसेस जमा रही हैं अपनी एक्टिंग का सिक्का, ऑडियंस से मिल रहा है खूब प्यार

New Bhojpuri Actress: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई नई एक्ट्रेसेस एंट्री ले चुकी हैं। ये हसीनाएं अपने डांस मूव्स और एक्टिंग के दम पर ऑडियंस के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। आइए जानें, ऐसी कौन-सी नई भोजपुरी एक्ट्रेसेस हैं, जो इंडस्ट्री में अपना रंग जमा रही हैं?
Updated:- 2025-01-17, 14:28 IST
New Bhojpuri Actress

New Bhojpuri Actresses Who Getting Lot Of Love From Audience: भोजपुरी फिल्मों में अब काफी बदलाव आ चुका है। पहले के मुकाबले इंडस्ट्री में कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। भले ही भोजपुरी फिल्में थिएटर में कमाल ना दिखा पाएं, लेकिन डिजिटल दुनिया में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर भी भोजपुरी फिल्मों को खूब पसंद किया जाने लगा है। दिन पर दिन ये इंडस्ट्री फैलती जा रही है। शायद यही कारण है कि आए दिन एक नया चेहरा भोजपुरी इंडस्ट्री में शामिल हो रहा है। बीते कुछ वक्त में कई नई एक्ट्रेस भोजपुरी की दुनिया में शामिल हुई हैं। ये एक्ट्रेसेस अपनी एक्टिंग और अदाओं से सभी का दिल जीत रही हैं। 2024 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कई नई एक्ट्रेसेस ने एंट्री ली है। इस लिस्ट में आकांक्षा पुरी से लेकर मेघाश्री जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानें, उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्हें अपनी एंट्री के साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब फेम मिल रहा है। 

यह भी देखें- मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन भोजपुरी एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते हैं लोग

प्रीती पासवान 

इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीती पासवान अपने डांस मूव्स से सभी को अपना दीवाना बना रही हैं। इसके साथ ही उनकी एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। प्रीती की जोड़ी को अरविंद अकेला कल्लू के साथ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

ईशानी घोष 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ishani Ghosh (@ishaani_here)

ईशानी घोष भी नया चेहरा है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाती नजर आ रही हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'अपना राजा जी' में काम किया था। खबरों की मानें, तो ईशानी जल्दी ही भोजपुरी फिल्म 'मोहरा' में नजर आने वाली हैं। 

स्नेहा 

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से अब स्नेहा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने कदम जमा लिए हैं। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में स्नेहा का काफी अच्छा नाम रहा है। उनके काम को काफी पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस भोजपुरी की दुनिया में अपना कमाल दिखा रही हैं। 2024 में उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम किया। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनके डांस के भी लोग खूब दीवाने हैं। 

आकांक्षा पुरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

आकांक्षा पुरी हिंदी टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस की जोड़ी को खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने खेसारी के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

मेघाश्री 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Megha Shree @ Reenu (@_meghashree_official_)

मेघाश्री अब तक कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस 'फरिश्ता' और 'राउडी इंस्पेक्टर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मेघाश्री भोजपुरी की दुनिया में कदम रखने से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। 

यह भी देखें- मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, जानिए अपनी पसंदीदा भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।