भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं हिंदी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों में भी फैली हुई है। हिंदी सिनेमा की कुछ फेमस अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। चलिए जानें इसके बारे में कुछ खास बातें।  
Updated:- 2023-05-30, 17:32 IST
image

भोजपुरी भाषा में बनने वाली फिल्में केवल बिहार और यूपी के लोग देखना नहीं पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेशों में भोजपुरी फिल्में काफी अच्छी कमाई करती है। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री बाकी की फिल्मों की अभिनेत्री से कम नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही अभिनेत्रों को भी काफी अच्छी फीस मिलती है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काम करने के साथ ही भोजपुरी में भी काम किया है। 

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भले अभिनेत्री बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं लेकिन इसके बावजूद भी अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म गंगा में नजर आ चुकी हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद भी किया था। (हेमा मालिनी कभी दुबलेपन के कारण रिजेक्ट हुआ करती थीं)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

 

भाग्यश्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

 

भाग्यश्री ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ नजर आ चुकी भाग्यश्री को तो आप जानते ही होंगे। अभिनेत्री ने अब भले इंडस्ट्री को अलविदा कहा हो लेकिन वह अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। अभिनेत्री ने रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म 'एगो चुम्मा दे दा राजाजी' में काम किया है।

इसे जरूर पढ़ें- भाग्यश्री की तरह जवां दिखने के लिए इन 3 तरह की साड़ियों को करें अपने वार्डरॉब में शामिल

शरबानी मुखर्जी

शरबानी मुखर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शरबानी मुखर्जी ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वे भोजपुरी फिल्म 'धरती कहे पुकार के' में नजर आई थीं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री को मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। 

इसे जरूर पढ़ें- क्लासी और मॉडर्न दिखने के लिए चुनें ब्लैक कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।