रॉकी और रानी की जोड़ी को कितना किया फैंस ने पसंद, देखें सोशल मीडिया रिएक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म आज थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इंटरनेट पर लोग लगातार फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-28, 20:12 IST
rocky aur rani kii prem kahaani review

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: धर्मा प्रोडक्शन की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म आज रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है और गानों को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी इस फिल्म में रोमांस करती नजर आ रही है। वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो वो भी खास है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे स्टार्स भी देखने के लिए मिलेंगे। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का बजट 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म को लगभग 160 करोड़ के बजट में बनाया गया है। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म फैंस को कैसी लगी?

रॉकी और रानी फिल्म ने इंटरनेट पर धूम, तो खूब मचाई। हालांकि, सवाल यह है कि क्या असल में फिल्म दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म पर क्यों हो रहा विवाद? पढ़ें

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में फैंस को क्या खास लगा? 

  • गौर करने वाली बात यह है कि मूवी के पहले शो की शुरुआत के साथ ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोगों का कहना है कि सालों बाद एक खास तरह की लव स्टोरी इस फिल्म के जरिए पर्दे पर आई है। 
  • मूवी की स्टारकास्ट के साथ-साथ करण जौहर की भी बेहतरीन पेशकश के लिए तारीफ हो रही है। 

Shoutout to the director for weaving such a heartwarming and engaging narrative. #RockyAurRaniKiiPremKahaani is a winner! #RRKPK#RRKPKInCinemas

— Mannu (@Mannu5_) July 28, 2023

इसे भी पढ़ेंः क्या आलिया और रणवीर को मिल रही है इतनी फीस? जानिए 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े फैक्ट्स

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म को विदेश में भी पसंद कर रहे हैं फैंस 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म को लंदन में भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे रिक्शन की मानें तो लदंन में भी फिल्म को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में थिएटर्स पहुंच रहे हैं। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की पहले दिन की कमाई (RARKPK Day 1 Box Office)  

रिपोर्ट के मुताबिक, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ओपनिंग डे यानी पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।