जानें क्यों इन एक्ट्रेसेस ने प्लास्टिक सर्जरी को कहा NO, कारण है खास

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने कि लिए प्लास्टिक सर्जरी की सहायता ली हैं। इस लिस्ट में कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो अपने नेचुरल ब्यूटी से ही लोगों का दिल जीत रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खास अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी को कहा ना....
Alia Bhatt (आलिया भट्ट)
आलिया भट्ट ने अभी तक किसी भी तरह की सर्जरी नहीं करवाई है। वह अपने नेचुरल ब्यूटी से ही लोगों का दिल जीत लेती है। एक्ट्रेस ने काफी कम उम्र में एक खास पहचान हासिल कर ली हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
Genelia (जेनेलिया डिसूज़ा)

जेनेलिया डिसूज़ा ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह दो बच्चों की मां है और अपनी शादीशुदा जिदंगी में काफी खुश हैं। उन्होंने ने भी अभी तक किसी भी तरह का प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाया है। वह अपने नेचुरल ब्यूटी के साथ ही काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
Yami Gautam (यामी गौतम)
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली यामी गौतम ने अपने नेचुरल ब्यूटी के आगे प्लास्टिक सर्जरी का कहा ना... जी हां वह अब मां बनने वाली है और उनकी नई फिल्म भी रिलीज होने वाली हैं। अभी तक अभिनेत्री ने किसी भी तरह का प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाया है।
इसे भी पढ़ें: स्लिम एंड ट्रिम फिगर की मालकिन हैं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम, ये है फिटनेस का राज
Deepika Padukone (दीपिका पादुकोण)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की बात हो रही हो तो दीपिका पादुकोण का नाम आना तो बनता ही है। दीपिका पादुकोण ने भी किसी भी तरह का सर्जरी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नहीं करवाया है। उनका हर एक लुक बाकी की अभिनेत्रियों से अलग होता है। उनकी खूबसूरती का मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं है।
इसे भी पढ़ें: यामी गौतम जैसी गोरी-गोरी रेशमी त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Deepika Padukone Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।