Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

'वैजयंतीमाला को ऑटोग्राफ देने से मना करो', नरगिस ने राज कपूर से क्यों कही थी यह बात?

वैजयंतीमाला की आत्मकथा में एक किस्से का जिक्र है, जहां उन्होंने नरगिस को राज कपूर से यह कहते सुना था कि 'वैजयंतीमाला को ऑटोग्राफ देने से मना करो।' चलिए आपको इसके पीछे की दिलचस्प वजह बताते हैं।
Updated:- 2026-07-26, 10:17 IST
 Vyjayanthimala autobiography revelations about Nargis and Raj Kapoor

बॉलीवुड यानी चकाचौंध, ग्लैमर, फिल्मी सितारे और कुछ अनसुनी कहानियां। बॉलीवुड के गलियारों में कई ऐसी कहानियां हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच नोक-झोक या फिर तकरार के किस्से हर दौर में सामने आते रहे हैं। हिंदी सिनेमा की दो मशहूर अदाकाराओं वैजयंतीमाला और नरगिस से जुड़ा एक किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। इस किस्से का जिक्र वैजयंती माला ने साल 2007 में अपनी किताब 'बॉन्डिंग: अ मेमॉर' में किया था। उन्होंने बताया था कि वो नरगिस को बहुत पसंद करती थीं, लेकिन नरगिस और उनकी पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही थी और नरगिस ने कुछ ऐसा कहा था, जिसके चलते उन्हें काफी दुख हुआ था। चलिए आपको बताते हैं कि यह दिलचस्प किस्सा।

वैजयंतीमाला और नरगिस की पहली मुलाकात में हुआ था कुछ ऐसा

वैजयंतीमाला ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, "मैं पहली बार दिल्ली में ऐसे किसी इवेंट में थी जहां फिल्मी दुनिया के बहुत बड़े सितारे मौजूद थे। उस इवेंट में राज कपूर, नरगिस और सुरैया जैसे कई सितारे थे...मेरे लिए वो बेहद खास मौका था। उस वक्त पर मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वहां हमें ग्रुप फोटो के लिए पोज देना था...बहुत सारे लोग मुझसे ऑटोग्राफ मांगने आए। तब मैंने सुना कि नरगिस, राज कपूर से कह रही थीं कि वो मेरे पास आकर मुझसे ऑटोग्राफ देने के लिए मना करें...हैरानी की बात यह थी कि राज कपूर ने उनकी बात मानकर तुरंत मेरे पास आकर ऐसा ही कहा। मैंने हां में सिर हिला दिया, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया।"

raj kapoor and nargis

नरगिस के ऐसा करने की क्या वजह थी, इस बारे में कुछ सटीक तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वैजयंतीमाला की पॉपुलरिटी उन्हें अच्छी नहीं लग रही थी। बता दें कि वैजयंतीमाला की गिनती 50 और 60 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में होती थी। हालांकि, वो जब इंडस्ट्री में आई थीं, तब राज कपूर और नरगिस की जोड़ी काफी पॉपुलर थी।

यह भी पढ़ें- डिंपल कपाड़‍िया को कहा जाने लगा था नरगिस-राज कपूर की बेटी, ऐसे सामने आया था सच

नरगिस की वजह से वैजयंतीमाला की आंखों में आ गए थे आंसू

vaiyjanti mala and nargis
इस इवेंट में और भी कुछ ऐसा हुआ था जिसने वैजयंतीमाला की आंखों में आंसू ला दिए थे। अन्नू कुपूर ने भी अपने शो में इस किस्से का जिक्र किया था। बताया जाता है कि इस इवेंट में ग्रुप फोटो के लिए खड़े होते वक्त नरगिस ने वैजयंतीमाला पर तंज कसते हुए कहा था कि वो एकदम खंभे की तरह बहुत लंबी हैं। यह सुनकर वैजयंतीमाला की आंखों में आंसू आ गए थे।

 

यह भी पढ़ें- 'मेरे पति एक हैंडसम आदमी हैं...', जब राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से कही थी यह बात; शोमैन की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं एक्ट्रेस


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।