Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:21 PM IST

डिंपल कपाड़‍िया को कहा जाने लगा था नरगिस-राज कपूर की बेटी, ऐसे सामने आया था सच

क्या आपको पता है कि एक वक्त पर बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह उड़ी थी कि डिंपल कपाड़िया, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। कई सालों बाद नरगिस ने इस पर चुप्‍पी तोड़ी थी और सच बताया था।
Updated:- 2026-07-23, 21:30 IST
dimple kapadia rumoured to be raj kapoor and nargis daughter truth

बॉलीवुड के गलियारों में हर दौर में कई ऐसी अफवाहें सामने आती रही हैं, जो सभी को हैरान कर देती हैं। फिल्मी सितारों के रिश्ते और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें सुनना और जानना फैंस को काफी पसंद आता है और यही वजह है कि कई बार कुछ ऐसी खबरें भी जोर पकड़ लेती हैं, जिनका सच से दूर-दूर तक नाता नहीं होता है। ऐसी ही एक अफवाह राज कपूर, नरगिस और डिंपल कपाड़िया से जुड़ी है, जो सालों पहले खूब सुर्खियों में रही थी। जब ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म 'बॉबी' रिलीज हुई थी, तो एक अफवाह हर जगह फैल गई थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। यह डिंपल की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उन्हें देखकर कई लोग उनकी तुलना नरगिस से करने लगे और कहने लगे कि वो नरगिस और राज कपूर की बेटी हैं, जिसे उन्होंने दुनिया से छुपाकर रखा है। इस अफवाह पर सालों बाद नरगिस ने जवाब दिया था और पूरा सच बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

नरगिस ने अफवाहों का दिया था करारा जवाब

डिंपल कपाड़िया, नरगिस और राज कपूर की 'लव चाइल्ड' हैं, ये अफवाहें कई सालों तक बॉलीवुड के गलियारों में गूंजती रहीं। सालों बाद नरगिस ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया था। नरगिस उस वक्त तक फिल्मों से दूरी बना चुकी थीं और सोशल वर्क में बिजी रहती थीं। उस वक्त एक बड़े पब्लिकेशन हाउस को दिए इंटरव्यू में नरगिस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया था। इस इंटरव्यू का जिक्र अन्नू कपूर ने अपने शो 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' में भी किया था।

raj kapoor and nargis love story

बताया जाता है कि इस इंटरव्यू के आखिर में नरगिस से उन अफवाहों पर कमेंट करने के लिए कहा गया, जिनमें कहा जा रहा था कि डिंपल कपाड़िया उनकी और राज कपूर की बेटी हैं। तब नरगिस ने इसका जवाब देते हुए कहा, "ये अफवाहें कैसे, कब और क्यों शुरू हुईं, मुझे इसके बारे में अंदाजा नहीं है.... मैं बस इतना कह सकती हूं कि जिसने भी इन्हें शुरू किया, वह बहुत घटिया सोच वाला इंसान है... केवल इसलिए कि राज कपूर ने डिंपल को 'बॉबी' के तौर पर वैसा ही दिखाया जैसा मैंने 'आवारा' में किया था, और कुछ छोटी-मोटी समानताएं थीं, तो इसका मतलब यह नहीं कि बेवकूफी भरे नतीजे निकाल लिए जाएं।"

यह भी पढ़ें- जब Raj Kapoor ने नरगिस को देखकर कह दिया था 'अब वो मेरी नहीं रही', समझ गए थे सुनील दत्त से बढ़ती नजदीकियों का राज

कैसे शुरू हुई थी डिंपल की नरगिस से तुलना?

dimple kapadiya in bobby movie

दरअसल, फिल्म 'बॉबी' में डिंपल को देखकर कई मीडिया हाउस ने उनके रंग और फीचर्स की तुलना नरगिस से कर दी थी। यहां तक कि कई ऐसी कहानियां भी बना दी गई थीं, जिनका असल जिंदगी में कोई लेना-देना नहीं था। इसके अलावा, 'बॉबी' फिल्‍म में डिंपल कपाड़िया के एंट्री सीन को भी नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात से जोड़ दिया गया था और धीरे-धीरे इन अफवाहों ने तूल पकड़ लिया था। हालांकि, इनमें कोई सच्चाई नहीं थी।


यह भी पढ़ें- 'मेरे पति एक हैंडसम आदमी हैं...', जब राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से कही थी यह बात; शोमैन की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं एक्ट्रेस


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।