Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:57 AM IST

'मेरे पति एक हैंडसम आदमी हैं...', जब राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से कही थी यह बात; शोमैन की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं एक्ट्रेस

Raj Kapoor and Nargis: राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हुई थी, लेकिन इसके बावजूद नरगिस संग उनका रिश्ता चर्चा में रहा था। नरगिस, राज कपूर की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं, लेकिन इनका रिश्ता मुकम्मल नहीं हो सका। क्या आपको पता है ऋषि कपूर और नीतू कपूर के रिसेप्शन में राज कपूर की पत्नी और नरगिस के बीच बातचीत हुई थी और उन्होंने उनसे एक खासप बात कही थी।
Updated:- 2026-05-16, 22:10 IST
image

राज कपूर और नरगिस की कहानियां हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक रही है। दोनों ने 'आवारा', 'श्री 420', 'बरसात' और 'अंदाज' जैसी करीब 16 सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इसी बीच असल जिंदगी में भी इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 40 से 60 के दशक में बॉलीवुड के गलियारों में इनकी मोहब्बत की दास्तां खूब सुर्खियों में रही थी। राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसे में इनकी लव स्टोरी तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन नरगिस एक वक्त पर राज कपूर की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं। कई साल तक अफेयर के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और फिर नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में एक किस्से का जिक्र किया, जब नरगिस और राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का आमना-सामना हुआ था और उन्होंने नरगिस से कुछ खास कहा था। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर ने नरगिस से कही थी यह बात

raj kapoor and nargis story
ऋषि कपूर ने अपनी बुक में नरगिस और राज कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उसमें जिक्र किया गया है कि सुनील दत्त से शादी के कई बाद नरगिस को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में आमंत्रित किया गया था और वह सुनील दत्त के साथ आर के स्टूडियो पहुंची थीं। लगभग 24 साल बाद नरगिस, कपूर परिवार के किसी फंक्शन में हिस्सा ले रही थीं, ऐसे में वह काफी नर्वस थीं। उस समय राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सामना नरगिस से हुआ था। ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया है, "वो काफी नर्वस थीं..मेरी मां ने उनकी झिझक को समझते हुए उन्हें एक तरफ ले जाकर कहा- मेरे पति काफी हैंडसम हैं, वो रोमांटिक भी हैं, मैं यह अट्रैक्शन समझ सकती हूं।"

यह भी पढ़ें- 'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर

ऋषि कपूर की किताब में ऐसे किया गया है नरगिस का जिक्र

raj kapoor and nargis love kisse
ऋषि कपूर की किताब में नरगिस का जिक्र उनके पिता की प्रेमिका के तौर पर किया गया है। इस किताब में जिक्र है कि राज कपूर प्यार में थे, लेकिन वो कृष्णा कपूर नहीं, बल्कि कोई और थीं। वह उनकी कुछ फिल्मों जैसे बरसात, आग और आवारा की लीड एक्ट्रेस थीं। इस तरह उनकी किताब में नरगिस की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कपूर अपनी पहली पत्नी कृष्णा कपूर को तलाक नहीं देना चाहते थे। नरगिस उनके प्यार में इस तरह दीवानी थीं कि वह उनकी दूसरी पत्नी बनने को भी तैयार थीं, लेकिन यह संभव नहीं था। ऐसे में साल 1958 में इनका रिश्ता टूट गया।


यह भी पढ़ें- राज कपूर से शादी करने के लिए इस एक्ट्रेस ने लगाए थे वकीलों के चक्कर, होम मिनिस्टर से की थी फरियाद, फिर भी अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।