Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:02 PM IST

Teachers' Day 2026: पर्दे पर छा गए थे ये बॉलीवुड स्टार्स, जिन्होंने निभाया था गुरु का यादगार किरदार

हर साल 5 स‍ितंबर को टीचर्स डे (Teachers Day 2026) मनाया जाता है। ऐसे में इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के फेमस टीचर्स के बारे में बता रहे हैं, ज‍िनका रोल काफी दमदार था।
Updated:- 2026-09-04, 11:08 IST
teacher characters in Bollywood movies

Teachers day 2026: टीचर सिर्फ किताबें पढ़ाने वाला इंसान नहीं होता है। कई बार एक अच्छा टीचर अपने स्टूडेंट की पूरी सोच बदल देता है। यही बात बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखने को मिली है। फिल्मों में कुछ एक्टर्स ने ऐसे टीचर के रोल प्‍ले क‍िए, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। किसी ने एकदम स्‍ट्र‍िक्‍ट प्रोफेसर बनकर स्‍टूडेंट्स को ड‍िस‍िप्‍ल‍िन सिखाया, तो किसी ने मुश्किल हालात के बावजूद बच्चों का हौसला बढ़ाया।

किसी रोल में पढ़ाई के साथ जिंदगी को समझने की सीख मिली, तो किसी ने अपने अलग अंदाज से क्लासरूम को ही मजेदार बना दिया। ऐसे में इस Teachers' Day 2026 पर हम आपको ऐसे ही कुछ बाॅलीवुड सेल‍िब्र‍िटीज के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर गुरु का रोल प्‍ले कर एक अलग ही कहानी ल‍िख दी। आइए उनके बारे में जानते हैं-

बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक टीचर्स

एक्टर/एक्ट्रेस क‍िरदार का नाम फ‍िल्‍म टीचर की खासियत
रानी मुखर्जी नैना माथुुर ह‍िचकी टॉरेट सिंड्रोम के बावजूद चुनौतियों से लड़कर बच्चों का फ्यूचर संवारने वाली इंस्पिरेशनल टीचर।
सुष्‍मि‍ता सेन चांदनी चोपड़ा मैं हूं न शिफॉन साड़ियों वाली ग्लैमरस 'केमिस्ट्री प्रोफेसर', जिसने पढ़ाई को स्टाइल और कूल वाइब्स दिए।
बाेमन ईरानी डॉ. वीरू सहस्रबुद्धे (वायरस) 3 इड‍ियट्स ड‍िस‍िप्‍ल‍िन और नंबरों के पीछे भागने वाले स्‍ट्रि‍क्‍ट, जिद्दी और आइकॉनिक इंजीनियरिंग डीन।
अम‍िताभ बच्‍चन देवराज सहाय ब्‍लैक एक ऐसी लड़की जो देख, सुन और बोल नहीं सकती थी, उसे अपने पैरों पर खड़ा करने वाले और हिम्मत देने वाले टीचर।
शाहरुख खान राज आर्यन मल्‍होत्रा मोहब्‍बतें गुरुकुल के सख्‍त नियमों को तोड़कर छात्रों को प्यार, दिल की बात और संगीत सिखाने वाले म्यूजिक टीचर।
च‍ित्रांगदा स‍िंह

तान्या शर्मा

देसी बॉयज ऑक्सफोर्ड से पढ़ी इकोनॉमिक्स की स्मार्ट, बॉसी और हॉट प्रोफेसर।

रानी मुखर्जी- नैना माथुर, फ‍िल्‍म हिचकी

रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘हिचकी’ में नैना माथुर का रोल प्‍ले क‍िया था। इस फ‍िल्‍म में नैना एक टीचर बनना चाहती थीं और कई मुश्किलों के बाद उन्हें स्कूल में पढ़ाने का मौका मिलता है। फिल्म में वो ऐसे बच्चों की क्लास संभालती हैं, जिन्हें पढ़ाई और स्कूल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका रोल ऐसा था क‍ि वो अपनी परेशानी को काम के रास्ते में नहीं आने देतीं थीं। वह अपने स्टूडेंट्स को भी आगे बढ़ाती थीं।

bollywood famous teachers (1)

यह भी पढ़ें: अब बिगड़ैल बच्चों को सुधारेगी रानी मुखर्जी

सुष्मिता सेन- चांदनी चोपड़ा, फ‍िल्‍म मैं हूं ना

शिफॉन की लहराती साड़ी, ढलती शाम, बैकग्राउंड में बजती वायलिन और शाहरुख खान के सामने खड़ीं मिस चांदनी। फ‍िल्‍म मैं हूं ना में सुष्मिता सेन सिर्फ केमिस्ट्री की टीचर नहीं थीं, वो तो कॉलेज के स्‍टूडेंट मेजर राम का क्रश और स्टाइल आइकॉन भी बन गईं थीं। ये बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और हॉट मैडम थीं, जिन्होंने पढ़ाई को भी एकदम कूल बना दिया था।

bollywood famous teachers (2)

बोमन ईरानी- वीरू सहस्त्रबुद्धे, फ‍िल्‍म 3 इडियट्स

3 इडियट्स’ फ‍िल्‍म शायद ही कोई हो, ज‍िनसे न देखी हो। फ‍िल्‍म में बोमन ईरानी ने डॉ. वीरू सहस्त्रबुद्धे का रोल किया था, जिन्हें स्टूडेंट्स ‘वायरस’ के नाम से भी बुलाते हैं। वह कॉलेज के एकदम स्‍ट्र‍िक्‍ट डीन थे और पढ़ाई को लेकर उनका रवैया भी काफी सख्‍त था। उनका रोल छात्रों पर नंबर और पढ़ाई के दबाव को लेकर फिल्म में एक अलग तरह की तस्वीर दिखा रहा था। बोमन ईरानी ने जिस अंदाज में इस सख्त डीन का किरदार निभाया था, वह फिल्म के याद रहने वाले किरदारों में से एक बन गया था।

bollywood famous teachers (3)

अमिताभ बच्चन- देवराज सहाय, फ‍िल्‍म ब्लैक

अमिताभ बच्चन ने फ‍िल्‍म ‘ब्लैक’ में देवराज सहाय का रोल प्‍ले क‍िया था। फिल्म में वह एक ऐसी लड़की को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेते हैं, जो न तो देख सकती थी और न ही सुन सकती थी। वो लड़की रानी मुखर्जी होती ह‍ै। ऐसे में अमि‍ताभ बच्‍चन लगातार मेहनत करके उसे सीखने और आगे बढ़ने में मदद करते हैं। देवराज का तरीका काफी सख्त था, लेकिन उनका मकसद अपने स्टूडेंट को सेल्‍फ ड‍िपेंडेंट बनाना था।

bollywood famous teachers (4)

शाहरुख खान- राज आर्यन मल्होत्रा, फ‍िल्‍म मोहब्बतें

फिल्म ‘मोहब्बतें’ तो आज भी खूब पसंद की जाती है। इस फि‍ल्‍म में शाहरुख खान ने राज आर्यन मल्होत्रा का किरदार निभाया था। वह गुरुकुल में म्यूजिक टीचर बनकर आते हैं। यहां प्रिंसिपल का नियमों और अनुशासन पर बहुत दबाप रहता है, जबकि राज आर्यन स्‍टूडेंट्स को प्यार और संगीत के जरिए अपनी जिंदगी को देखने का अलग तरीका सिखाते हैं। वो अपने स्‍टूडेंट्स को अपनी फील‍िंग समझने और उन्हें अपनी पसंद के हिसाब से जिंदगी जीने का मौका देने की बात करते हैं।

bollywood famous teachers (5)

चित्रांगदा सिंह- तान्या मेहरा, फ‍िल्‍म देसी बॉयज

फ‍िल्‍म 'देसी बॉयज' में चित्रांगदा सिंह यानी प्रोफेसर तान्या शर्मा ने साबित कर दिया था कि एक इकोनॉमिक्स प्रोफेसर कितनी कूल और ग्लैमरस हो सकती है। ऑक्सफोर्ड से पढ़कर आई तान्या के सामने जब उनका पुराना क्रश जेरी (अक्षय कुमार) अपनी डिग्री पूरी करने आता है, तो क्लासरूम का टेम्परेचर अपने आप बढ़ जाता है। पैरेलल सिनेमा से निकलकर चित्रांगदा ने इस 'हॉट एंड स्मार्ट' प्रोफेसर रोल से पूरी महफ‍िल लूट ली थी।

bollywood famous teachers (6)

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें: Teacher's Day Program: 5 सितंबर को स्कूल में हो रहा है सेलिब्रेशन, तो बच्चे इन गानों पर कर सकते हैं परफॉर्म

Image Credit- Instagram/iMDB/Amazon Prime/Screen Grab

FAQ
बॉलीवुड की पहली सुपरहिट टीचर फिल्म कौन सी है?
1970 में आई 'मेरा नाम जोकर' बॉलीवुड की पहली सबसे चर्चित टीचर आधारित फिल्म मानी जाती है।
ऋतिक रोशन ने किस टीचर की बायोपिक बनाई?
ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' में गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार का किरदार निभाया था।
आमिर खान ने किस फिल्म में टीचर का रोल किया?
आमिर खान ने 'तारे जमीन पर' में आर्ट टीचर राम शंकर निकुंभ का रोल किया था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।