Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

एक बार फिर 'फुंसुक वांगडू' बनेंगे आमिर खान? '3 इडियट्स' के सीक्वल पर एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, कहानी को लेकर कही ये बात

3 Idiots Sequel Announcement:पिछले लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं कि '3 इडियट्स' का सीक्वल बनने जा रहा है और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई थी पर अब आमिर खान ने इस फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगा दी है और कहानी को लेकर भी बड़ी अपडेट दी है।
Updated:- 2026-04-28, 13:45 IST
Aamir Khan confirms 3 Idiots sequel

बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों के सीक्वल का दौर चल चल रहा है। हाल ही में 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान हुआ और फिर खबर आई कि 'ताल 2' की स्क्रिप्ट भी तैयार है। ऐसे और भी कई फिल्में हैं, जिनके सीक्वल को लेकर कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं, लेकिन अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर भी कई बार खबरें सामने आईं, लेकिन फैंस का इंतजार खत्म नहीं हो पाया, लेकिन अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद कह दिया है कि 'ऑल इज वेल'। उन्होंने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में '3 इडियट्स' के सीक्वल पर मुहर लगा दी है और कहानी को लेकर भी बड़ी अपडेट दी है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है?

फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल पर चल रहा है काम

Aamir Khan 3 Idiots sequel news
आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में आमिर ने खुद '3 इडियट्स' के सीक्वल पर मुहर लगा दी है। पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे और अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कहानी और कास्टिंग को लेकर काफी बातें की जा रही थीं। अब आमिर ने खुद इस फिल्म के सीक्वल का जिक्र किया है। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि राजकुमार हिरानी इन दिनों '3 इडियट्स' के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं और आमिर इसकी कहानी सुन चुके हैं और उन्हें कहानी बहुत पसंद आई है। आमिर ने बताया कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम जारी है और उन्होंने ये हिंट भी दिया कि शायद वो फिर से फुंसुक वांगडू के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- क्या 'खलनायक रिटर्न्स' के बाद अब आएगी 'ताल 2'? सुभाष घई ने लगाई मुहर, लीड जोड़ी को लेकर भी मिला बड़ा हिंट

'3 इडियट्स' के सीक्वल का पहले पार्ट से होगा कनेक्शन

Aamir Khan 3 Idiots sequel
आमिर खान ने ये भी बताया कि इस बार की स्टोरीलाइन 10 साल आगे की होगी और सीक्वल की कहानी का कनेक्शन पहले पार्ट से होगा। फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक्टर ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया जा रहा है कि सीक्वल में आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर एक बार फिर साथ नजर आएंगे। बता दें कि '3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने भारत में लगभग 202 करोड़ की कमाई की थी, जो उस वक्त एक बड़ा रिकॉर्ड था और फिल्म के बजट का लगभग चार गुना था। फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी तारीफें मिली थीं, ऐसे में इसके सीक्वल से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

 

यह भी पढ़ें- May Box Office Release: 'चांद मेरा दिल' से लेकर 'पति पत्नी और वो दो' तक, मई में सिनेमाघरों में उतरेंगी ये बड़ी फिल्में


आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। फिलहाल ये कंफर्म हो गया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। ऐसे में देखना होगा कि ये बड़े परदे पर कब दस्तक देगी? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।