करोड़ों के कर्जे में थे सनी देओल...घर नीलाम करने वाला था बैंक, फिर इस फिल्म ने पलट दिया पूरा खेल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। इस शुक्रवार (14 अगस्त) को उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। हालांकि, फिल्म कमाई में मामले में बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ती नजर आ रही है। हाल ही में सनी देओल ने एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 'गदर 2' की रिलीज से पहले वो 56 करोड़ के कर्ज में डूब गए थे और एक बैंक ने उनकी जुहू स्थित विला पर नीलामी का नोटिस भी जारी कर दिया था। हालांकि, जब 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर हुई, तो उनकी किस्मत पलट गई। चलिए आपको बताते हैं कि सनी देओल ने क्या कहा है?
कर्ज में डूबे होने के बाद भी खुश थे सनी देओल
सनी देओल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि फिल्मों के प्रोडक्शन और डायरेक्शन में पैसा लगाने के चलते वो करीब 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गए थे, लेकिन फिर भी वो खुश थे. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ पैसों के लिए बहुत सारे काम नहीं कर सकते और जब उनके ऊपर कर्ज था, तब भी वो खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे थे।

किसी से उधार नहीं लिया था...
सनी देओल ने यह भी साफ किया कि उन्होंने किसी से कोई उधार नहीं लिया था। हालांकि, फाइनेंशियल कमिटमेंट्स पूरा न होने के चलते ऐसा हुआ था। सनी ने बताया कि 55.99 करोड़ रुपये के बकाया के चलते बैंक ने उनके घर पर नीलामी का नोटिस लगा दिया था। हालांकि, 'गदर 2' की सफलता के बाद काफ चीजें बदल गईं और उन्होंने वो कर्ज भी उतार दिया। बता दें कि 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 525 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस वजह से कर्ज में डूब गए थे सनी देओल
सनी देओल ने साल 2016 में फिल्म 'घायल रिटर्न्स' बनाई थी। इसके बाद साल 2019 में बेटे करण देओल की रोमांटिक फिल्म 'पल पल दिल के पास' को उन्होंने डायरेक्ट किया था, लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं और वो कर्ज में डूब गए थे।
यह भी पढ़ें- गदर और जवान की रिलीज के बीच चर्चा में आई शाहरुख खान-सनी देओल की दुश्मनी, जानें क्या था कारण?
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Twitter Review: इमोशंस से भरपूर कहानी और दमदार एक्शन, कैसी है सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी, फिल्मी गलियारों से जुड़े पुराने किस्से और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।