Batwara 1947 Twitter Review: इमोशंस से भरपूर कहानी और दमदार एक्शन, कैसी है सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म?

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' आज 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और इसके ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से क्लैश हुआ है। एडवांस बुकिंग के मामले में 'आवारापन 2' आगे चल रही थी। हालांकि, पहले दिन किस फिल्म ने बाजी मारी है, यह तो शाम को ओपनिंग डे का कलेक्शन आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों की फिल्मों के रिव्यूज सामने आ चुके हैं। सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' को शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं। ऑडियंस का कहना है कि यह फिल्म आपको इमोशनल कर देगी और इसकी कहानी आखिर तक आपको बांधकर रखेगी। फिल्म के कई सीन रोंगटे खड़े करने वाले हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले ये ट्वीट्स पढ़ लीजिए।
आपके साथ रह जाएगी 'बंटवारा 1947' की कहानी
'बंटवारा 1947' को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने ट्वीट में लिखा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके साथ रह जाएगी। फिल्म में सनी देओल की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ही फिल्म में कई ऐसे सीन भी हैं, जो आपको इमोशनल कर देंगे।
Didn’t expect #Batwara1947 to stay with me this much after the film ended. I went in expecting the usual Sunny Deol power moments, but the scenes I’m still thinking about are the quieter ones. Sikandar slowly beginning to see Mai as his own mother is beautifully done. Sunny’s… pic.twitter.com/FK54UUPeGM
— Sweta Chowdhury (@iSwetaChowdhury) August 14, 2026
दिल जीत लेगा शबाना आजमी का दमदार अभिनय
#Batwara1947 - 4/5
— Gill (@Hanjigill) August 14, 2026
If you’re a Sunny Deol fan.. this one is definitely for you. And if you like the whole brotherhood and unity angle, you’re going to enjoy it even more. Otherwise, you can skip it.
The writing is genuinely very good. The first half takes a little time but once… pic.twitter.com/UZb11m5JhO
फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ ही शबाना आजमी की भी खूब तारीफें मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि शबाना आजमी फिल्म की आत्मा हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ स्लो है, लेकिन पार्टिशन अनाउंस होने के बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और रेलवे स्टेशन का सीक्वेंस काफी दमदार है।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2: सनी देओल या इमरान हाशमी, पहले दिन किसकी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने किया कमाल
'बंटवारा 1947' में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने कमाल किया है। फिल्म में सनी और प्रीति ने लाजवाब एक्टिंग की है। हालांकि, करण देओल को अभी एक्टिंग पर काम करने की जरूरत है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं। उनका कहना है कि फिल्म आपको इमोशनल करती है, लेकिन साथ ही एक शानदार मैसेज भी देती है। फिल्म का सेकेंड हाफ बेहद शानदार है और इसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।
#OneWordReview...#Batwara1947: POWERFUL.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
The #SunnyDeol - #RajkumarSantoshi combo gets it right yet again... Unconventional plot, strong emotions, power-packed performances are its USPs... Carries a strong, pertinent message. #Batwara1947Review
Based on… pic.twitter.com/3AR0ONbdgA
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म में फिर दिखा इश्क का दर्द, क्या दिल छू पाई कहानी?
'बंटवारा 1947' की कहानी
इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा एक मुस्लिम कपल का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में पार्टिशन के बाद उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ता है और जो घर उन्हें मिलता है, वह घर एक हिंदू औरत (शबाना आजमी) का है। सनी देओल जब अपने परिवार के साथ वहां पहुंचते हैं और शबाना से कहते हैं कि यह घर उन्हें मिला है, तो शबाना वहां से जाने से मना कर देती हैं। इसके बाद सनी देओल किस तरह वहां के लोगों के खिलाफ जाकर शबाना को बचाते हैं और कैसे दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन जाता है, यह कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी, फिल्मी गलियारों से जुड़े पुराने किस्से और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।