herzindagi
where sirf tum actress priya gill

ऐश्वर्या राय को टक्कर देने वाली ये एक्ट्रेस अचानक कहां हुई गायब, 'सिर्फ तुम' से रातोंरात बनी थीं स्टार

90 के दशक में बॉक्स ऑफिस रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' की कहानी&nbsp; से लेकर उसके गाने सुपरहिट साबित हुए थे। इसके साथ ही मूवी में आरती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया गिल भी रातोंरात स्टार बन गई थी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-23, 15:48 IST

90 के दशक की  मशहूर हिरोइन की लिस्ट में शामिल प्रिया गिल अचानक चकाचौंध की दुनिया से दूर हो गई। क्या आपको पता है ऐसा क्यों। स्टारडम की दुनिया में अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस प्रिया गिला एक समय ऐश्वर्या राय को टक्कर देती थी। लेकिन इसके बावजूद वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'सिर्फ तुम' से प्रिया गिल रातों रात लाइमलाइट में आ गई थी। जिस समय उन्हें खुद से बहुत सारी उम्मीदें थी। उस दौरान उनकी किस्मत कुछ इस तरह पलटी थी कि धीरे-धीरे इंडस्ट्री से काफी दूर हो गई। चलिए जानते हैं कि अभी प्रिया गिल क्या कर रही हैं और कहां है।

 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाने के लिए हर कोई शख्स मुम्बई की गलियों में अपनी किस्मत आजमाने आ जाते हैं। लेकिन सब भी किस्मत अच्छी हो ऐसा जरूरी नहीं है। एक फिल्म इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम करती है। ऐसा ही कुछ हाल एक्ट्रेस प्रिया गिल के साथ हुआ। एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत थी। साल 1995 में उन्होंने ऐश्वर्या को हराकर फेमिना मिस इंटरनेशनल बनी थीं।

इस फिल्म से किया एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू

priya gill first film

साल 1996 में तेरे मेरे सपने से प्रिया गिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें एक्ट्रेस के साथ चंद्रचूड़ एक्टर ने काम किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म 'सिर्फ तुम' ऑफर की गई थी। इस फिल्म में संजय कपूर, सुष्मिता सेन,सलमान खान और प्रिया गिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में एक्ट्रेस की मासूमियत और सादगी को काफी पसंद किया गया था। सिंपल साड़ी, सूट में दो चोटी बांधे आरती का किरदार एक्ट्रेस की पहचान है।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन सुपरस्टार ने एक्टिंग करने से पहले बदल दिया अपना नाम

यह विडियो भी देखें

पहचान बनाने के लिए हुई मोहताज

why sirf tum actress priya gill leave film industry

प्रिया गिल का किरदार जैसे-जैसे आगे बढ़ा किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। हिंदी सिनेमा के साथ एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया लेकिन कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। उनकी सभी फिल्में लाइन से फ्लॉप होती चली गई। इतना ही नहीं बल्कि मेन लीड रोल करने एक्ट्रेस को साइड रोल ऑफर होने लगे थे। साल 2006 में फिल्म भैरवी में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। 17 साल तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बाद एक्ट्रेस अब डेनमार्क में अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।ठ

इसे भी पढ़ें-कभी रेल की पटरी पर जान देने वाले थे जॉनी लीवर, जानिए उनकी स्ट्रगल स्टोरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- IMDB

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।