हिट फिल्म के बाद ये एक्ट्रेस जी रही गुमनामी की जिंदगी


Hema Pant
14-04-2023, 16:20 IST
www.herzindagi.com

    बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी पहली फिल्म हिट हुई। इसके बावजूद भी उन्हें इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं मिला। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो हिट फिल्म देने के बाद बड़े पर्दे से गायब हो चुकी हैं।

प्रीति झंगियानी

    साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें सुपर हिट थी। इस फिल्म में प्रीति झंगियानी भी लीड रोल में थी। इस फिल्म के बाद फैंस को लगा था कि वह नजर दोबारा आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गायत्री जोशी

    फिल्म स्वदेश तो आपने जरूर देखी होगी? इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ लीड रोल में गायत्री जोशी ने काम किया था। इस फिल्म ने उस समय खूब नाम कमाया था। इस फिल्म के बाद गायत्री बड़े पर्दे पर नहीं दिखीं।

स्नेहा उलाल

    स्नेहा उलाल को ऐश्वर्या राय की कॉपी कहा जाता है। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद स्नेहा सोहेल खान के साथ नजर आईं, लेकिन उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

ग्रेसी सिंह

    आमिर खान की फिल्म 'लगान' आज भी लोगों को बेहद पसंद है। इस फिल्म में ग्रेसी सिंह ने काम किया था। हिट फिल्म में काम करने के बावजूद भी वह अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रहीं।

संदली सिन्हा

    ' तुम बिन' फिल्म की एक्ट्रेस संदली सिन्हा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, इस फिल्म के बाद उन्होंने काम तो किया, लेकिन सभी फिल्में सफलता प्राप्त नहीं कर पाईं।

अनु अग्रवाल

    अनु अग्रवाल की पहली फिल्म 'आशिकी

प्रिया गिल

    'सिर्फ तुम' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रिया गिल आज बॉलीवुड से गायब हैं।

    ये थी वह एक्ट्रेसेस जिनका नहीं चल पाया जादू। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।