Sat Sep 19, 2026 | Updated 05:12 PM IST

'शूट‍िंंग पर दर्द से तड़प रही थी...' पीरियड्स पर Shruti Haasan का छलका दर्द, पुरुषों के लिए कह दी बड़ी बात

हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्‍ट शो में श्रुत‍ि हसन पहुंचीं। इस दौरान उन्‍होंने पीर‍ियड्स को लेकर खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा क‍ि हमारा यह दर्द पुरुष नहीं समझ सकते हैं।
Updated:- 2026-09-19, 14:13 IST
shruti haasan in soha ali khan podcast

आज के समय में भी मह‍िलाओं के पीरि‍यड्स और उससे होने वाले र्द को लेकर खुलकर बात करने में भी लोग ह‍िचक‍िचाते हैं, लेक‍िन एक्‍ट्रेस श्रुत‍ि हसन ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है। दरअसल, हाल ही में उन्‍होंने सोहा अली खान के पॉडकास्‍ट में श‍िरकत की। इस दौरान उन्‍होंने पीरि‍यड्स के दौरान होने वाले भयंकर दर्द पर का खुलकर बात की।

सोहा से बातचीत के दौरान श्रुत‍ि हसन ने शूट‍िंग सेट पर होने वाली मुश्‍क‍िलों का भी खुलासा क‍िया। साथ ही यह तक कह दि‍या क‍ि वह भगवान से हर रोज यही दुआ मांगती हैं क‍ि पुरुषों को भी एक बार पीरि‍यड्स का दर्द महसूस होना चाह‍िए, ताक‍ि वो भी मह‍िलाओं के इस दर्द को असल मायने में समझ सकें।

shruti haasan in soha ali khan podcast (1)

Image Credit- Instagram

क्यों बोलीं श्रुति हासन कि मर्दों को भी होने चाहिए पीरियड्स?

सोहा अली खान के शो में जब काम की जगहों पर महिलाओं की हेल्‍थ को लेकर बात चली, तो श्रुति ने कहा कि अगर ऑफिस या फिल्मों के वर्क कॉन्ट्रैक्ट में 'पीरियड लीव' शामिल हो जाए, तो उन्हें बहुत ही खुशी होगी। क्‍योंक‍ि श्रुति का मानना है कि ऑफ‍िस या फिल्म इंडस्ट्री के वर्क कल्चर में पुरुष तब तक इस दर्द को सीरियसली नहीं लेंगे, जब तक वो खुद इस दौर से नहीं गुजरेंगे।

यह भी पढ़ें- पहली शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं टीवी एक्‍ट्रेस Kamya Punjabi, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

मर्दों को भी आएं पीरि‍यड्स

उन्होंने कहा कि वह हजार बार यह दुआ करती हैं कि मर्दों को भी पीरियड्स आएं, क्योंकि तभी इसका कोई पक्का हल निकलेगा और कॉन्ट्रैक्ट में खुलकर छुट्टियों की बात जोड़ी जाएगी। श्रुति की इस बात पर सोहा अली खान ने भी अपनी सहमति जताई और हंसते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो पुरुष इसमें भी मुकाबला करने लगेंगे कि किसको ज्यादा ब्लीडिंग होती है या किसका टैम्पोन बड़ा है।

shruti haasan in soha ali khan podcast (2)

image credit- imstagram

शूटिंग के वक्त का दर्द और PCOS की समस्या

श्रुति हासन ने सोहा अली से बातचीत के दौरान यह भी कहा क‍ि उन्‍होंने पीसीओएस (PCOS - पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) है। ऐसे में जब भी उन्‍हें पीर‍ियड्स होते हैं, तो बहुत ही भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है। एक्‍ट्रेस ने यह भी बताया क‍ि जब उनके कर‍ियर की शुरुआत थी, तब वह इसके बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती थीं, लेक‍िन एक बार ह‍िम्‍मत करके डायरेक्‍टर को अपने पीरियड्स क्रैंप्स के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान-अमृता सिंह की शादी में क्यों नहीं आई थीं एक्टर की दोनों बहनें?

डायरेक्‍टर ने दि‍या ठंडा र‍िस्‍पॉन्‍स

इस पर डायरेक्‍टर का जवाब बहुत ही ठंडा था। डायरेक्टर ने यह तक कह द‍िया क‍ि उनकी भी बेटी है और उसे भी पीर‍ियड में दर्द होता है। कुल म‍िलाकर एक्‍ट्रेस की बात काे डायरेक्‍टर ने टाल दि‍या।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।