Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:53 AM IST

पहली शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं टीवी एक्‍ट्रेस Kamya Punjabi, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

टीवी एक्‍ट्रेस काम्‍या पंजाबी ने कई सीर‍ियल्‍स में काम क‍िया है, लेक‍िन उन्‍होंने अपनी पहली शादी में बहुत दर्द झेला था। हाल ही में उन्‍होंने खुद पर हुए अत्याचार के बारे में एक पॉडकास्‍ट में बात की है।
Updated:- 2026-08-30, 11:30 IST
kamya punjabi domestic violence story in her first marriage

टीवी की पॉपुलर एक्‍ट्रेस काम्‍या पंजाबी अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा खुलकर बात करती रही हैं। अब उन्‍होंने अपनी पहली शादी के मुश्किल दौर को याद करते हुए कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर किसी का भी दिल दुख सकता है। जी हां, एक्‍ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्टर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पहली शादी में उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था।

काम्‍या का कहना है क‍ि उनकी पहली शादी में हालात ऐसे हो गए थे कि बाहर जाते समय उन्हें चेहरे पर आए निशान मेकअप से छिपाने पड़ते थे। वह कई बार खुद को कमरे में बंद करके घंटों रोती थीं। काम्या की बेटी आरा ने जब उनके बीच का झगड़ा देखा, तब उन्हें समझ आया कि अब इस रिश्ते से बाहर निकलना जरूरी है। आइए जानते हैं क‍ि काम्‍या ने और क्‍या-क्‍या कहा-

kamya punjabi (1)

25 साल की उम्र में हुई थी काम्‍या की पहली शादी

आपको बता दें क‍ि काम्या पंजाबी की पहली जब शादी हुई थी, तब वह सिर्फ 25 साल की थीं। शादी से पहले वह और बंटी नेगी करीब तीन साल तक रिलेशनश‍िप में थे। हालांकि, उनके मुताबिक यह रिश्ता शुरू से ही आसान नहीं था। शादी से पहले भी दोनों के बीच अक्सर बहस और लड़ाई होती रहती थी। काम्या ने बताया कि उनके माता-पिता ने भी उन्हें इस रिश्ते को लेकर समझाया था। उनके माता-पिता को लगता था कि दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, लेकिन उस समय काम्या ने किसी की बात नहीं मानी। उन्हें लगता था कि यह उनका पहला प्यार है और इसी रिश्ते को हर हाल में निभाना है।

यह भी पढ़ें- शादी से लेकर अफेयर्स तक, खास रही है काम्या पंजाबी की लव लाइफ

रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश करती रहीं काम्‍या

काम्या ने यह भी बताया कि उन्होंने इस शादी को बचाने के लिए अपनी तरफ से बहुत कोशिश की। उन्होंने कहा कि लोग आज उन्हें बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 13 साल खराब कर दिए। काम्या ने इंटरव्यू में घरेलू हिंसा को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें बाहर निकलने से पहले चेहरे पर आए निशानों को मेकअप से छिपाना पड़ता था।

यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के बारे में कितना जानती हैं आप, ये क्विज खेलें और जानें

एक अवॉर्ड लेने जाने का किस्सा याद करते हुए काम्या ने बताया कि उस समय उन्हें खुद बहुत शर्म आ रही थी क‍ि घर में उनके साथ मारपीट हो रही है और वह बाहर अवॉर्ड लेने जा रही हैं। वह सोच रही थीं कि आखिर वह कैसी जिंदगी जी रही हैं और किसे क्या साबित करने की कोशिश कर रही हैं।

कमरे में बंद होकर घंटों रोती थीं काम्‍या

काम्या ने बताया कि उन दिनों वह कई बार खुद को एक कमरे में बंद कर लेती थीं और घंटों रोती रहती थीं। कभी-कभी तो पूरी रात बाथरूम में ही गुजार देती थीं। उन्होंने अपने काम के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक कॉमेडी शो की शूटिंग और रिहर्सल के समय भी वह अपने चेहरे के निशान छिपाकर सेट पर जाती थीं। इसके लिए उन्हें हैवी मेकअप करना पड़ता था। वह कई बार अपनी वैनिटी वैन में जाकर भी रोती थीं, लेकिन बाहर आते ही वह नॉर्मल हो जाती थीं।

kamya punjabi

बेटी आरा के सामने हुआ झगड़ा बना बड़ा मोड़

काम्या की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया, जब उनकी बेटी आरा ने उनके बीच का झगड़ा देख लिया था। यह पल उनके लिए बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट बना। उस दौरान काम्या को लगा क‍ि इस र‍िश्‍ते का असर उनकी बेटी पर भी पड़ रहा है। इसके बाद उन्‍होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया। लगभग 13 साल तक शादी में रहने के बाद काम्या और बंटी ने अलग होने का फैसला लिया।

2020 में शुरू की नई जिंदगी

जब एक्‍ट्रेस की पहली शादी टूट गई तो उसके बाद काम्या की जिंदगी में दोबारा प्यार आया। साल 2020 में उन्होंने शलभ डांग के साथ शादी की और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। काम्या और बंटी नेगी की एक बेटी आरा है।

यह भी पढ़ें- काम्या पंजाबी के वो 5 किरदार जो दिल को छू गए

इन सीर‍ियल्‍स में नजर आ चुकी हैं काम्‍या पंजाबी

काम्‍या पंजाबी कई सीर‍ियलों में काम कर चुकी हैं। उनमें यह नाम शाम‍िल हैं-

  • अस्‍ति‍त्‍व... एक प्रेम कहानी
  • बनूं मैं तेरी दुल्‍हन
  • शक्‍त‍ि- अस्‍त‍ित्‍व के एहसास की
  • मर्यादा: लेक‍िन कब तक
  • ब‍िग बॉस 7
  • कहता है द‍िल

यह भी पढ़ें- हिना खान को अब टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सुनाई खरी-खोटी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

FAQ
शलभ डांग क्या काम करते हैं?
काम्या पंजाबी के दूसरे पति शलभ डांग स्वास्थ्य सेवा (हेल्थकेयर) क्षेत्र में कार्यरत एक पेशेवर हैं।
काम्या पंजाबी की पहली मुलाकात शलभ डांग से कहां हुई?
काम्या और शलभ डांग की पहली मुलाकात एक मेडिकल परामर्श के दौरान हुई थी।
काम्या पंजाबी ने कौन-सा रियलिटी शो किया?
काम्या पंजाबी प्रसिद्ध टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में प्रतिभागी के रूप में नजर आई थीं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।