Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:09 AM IST

इस एक्ट्रेस से शत्रुघ्न सिन्हा को हुआ था पहला प्यार, खुद किया खुलासा

शत्रुघ्न सिन्हा इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता रह चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-07-04, 15:06 IST
bollywood actor shatrughan sinha love life

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। अपने जमाने में एक्टर सुपरहिट एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर आते थे। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में बनी रहती थी। रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती थी। 

कौन थी शत्रुघ्न सिन्हा की पहली प्रेमिका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा को पहला प्यार रीना रॉय से हुआ था। कपल ने एक दूसरे को सात साल तक डेट किया था हालांकि कपल का रिश्ता एक शर्त की वजह से टूट गया था। फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने कपल के बारे में खुलकर बात की है। उन्होने बताया है कि आखिर कपल की दोस्ती कैसे हुई थी। 

सुभाष घई ने किया खुलासा

facts about reena roy life

सुभाष घई ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ''फिल्म कालीचरण में पहली बार रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा काम कर रहे थे हालांकि इस फिल्म के खत्म होने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ज्यादातर फिल्मों में रीना रॉय के साथ काम करना चाहते थे''। 

इसे भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा के पास है इतने करोड़ की संपत्ति

कैसे टूटा शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिश्ता

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कपल एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। कहा जाता है कि दोनों में कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद कपल ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद कपल ने कभी भी एक- दूसरे को पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसे भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी 90 के दशक की ये फिल्म

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।