Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:11 AM IST

शत्रुघ्न सिन्हा के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी 90 के दशक की ये फिल्म

साल 1970 में रिलीज हुई एक फिल्म ने शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-28, 16:38 IST
Mere Apne

फिल्म जगत की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके काम के किस्से आज भी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारे में सुनने को मिलती है। 80 के दशक में विनोद खन्ना से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी एक्टिंग लोहा मनवाया। बता दें कि विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरूआत विलेन का किरदार से शुरू की थी। लेकिन साल 1970 में बॉक्स ऑफिस पर आई एक फिल्म ने विनोद और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों की किस्मत के सितारे को बदल दिया था। यह फिल्म उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दर्ज हुई थी। इस आर्टिकल में आज हम शत्रुघ्न सिन्हा की उसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं।

फिल्म की कहानी में निभाया हीरो का रोल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shatrughan Sinha (@shatrughansinhaofficial)

विनोद और शत्रुघ्न ने विलेन के रोल से अपना करियर शुरू किया था। फिल्म 'मेरे अपने' ने दोनों कलाकारों की बनी हुई नेगेटिव इमेज को तोड़ने का काम किया था। बता दें कि पहली बार इसमें पॉजीटिव किरदार में नजर आए थे। एक्ट्रेस मीना कुमारी ने एक बूढ़ी महिला का किरदार निभाया था, जो विधवा होती है और अनाथ बच्चों के बीच नानी मां के रूप में मशहूर हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Salman Khan की इन दो बड़ी फिल्मों से रातों-रात बाहर हो गई थीं Avika Gor, जानें क्या था पूरा किस्सा

मीना कुमारी की थी आखिरी फिल्म

 Shatrughan Sinha Film Mere Apne

70 से 80 के दशक में विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरूआत धर्मेंद  की फिल्म से की थी। विलेन के किरदार में विनोद के किरदार को लोगों का काफी प्यार मिला था। वहीं साल 1970 में सिनेमाघरों में आई फिल्म 'मेरे अपने' में विनोद और शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था। 40 दिन में शूट हुई इस फिल्म ने उस दशक में 1.7 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में तीन बड़े सितारों की जिंदगी को नई दिशा दी थी। जहां यह फिल्म इन दोनों एक्टर्स के लिए टर्निंग प्वांइट तो वहीं मीना कुमारी की आखिरी फिल्म साबित हुई।

शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्में

 Shatrughan Sinha Blockbuster Film

इस फिल्म से मशहूर हुए इस एक्टर के एक्टिंग का सिक्का बाजार में बोलने लगा था। इस फिल्म के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने 'दोस्त और दुश्मन', 'दो राहा', 'रिवाज', 'रास्ते के पत्थर', 'जाबान',  'दो यार', 'समझौता', 'सबक', 'प्यार का रिश्ता' जैसी कई तमाम फिल्में की। 

इसे भी पढ़ें- एक से ज्यादा टेक देने पर गुस्सा हो जाते थे ऋषि कपूर, नाना पाटेकर ने बताया किस्सा

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-IMDB

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।