शत्रुघ्न सिन्हा के पास है इतने करोड़ की संपत्ति

शत्रुघ्न सिन्हा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते थे। एक्टर होने के साथ ही वह सांसद भी है। चलिए जानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा की कुल संपत्ति।   
Updated:- 2024-06-24, 14:24 IST
shatrughan sinha net worth

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने अपने जमाने में कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में सुपरहिट साबित होती थी। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। बीते दिन उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड शादी की है। शादी के बाद कपल ने रिसेप्शन पार्टी भी दी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शत्रुघ्न सिन्हा के कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति

   shatrughan sinha

चुनावी हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा की कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा उनके पास 6 लाख कैश और अलग बैंकों में 9 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के पास मर्सिडीज और होंडा जैसे शानदार कार मौजूद है, जिनकी कीमत लाखों में हैं। 

इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा 

इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के पास 63 करोड़ रुपये का एक कमर्शियल बिल्डिंग हैं। इसके अलावा उनके पास 25 लाख का रेजिडेंशियल हाउस भी है। इसके अलावा अभिनेता के पास 26 करोड़ की एक नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी है। एक्टर के पास  1 करोड़ रुपये के गहने भी मौजूद है। साथ ही एक्टर ने 60 से 65 लाख रुपये की एलआईसी भी करवा रखा है। 

इसे भी पढ़ें- Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Live Updates : हुमा कुरैशी से लेकर अनिल कपूर तक, सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे ये बड़े स्टार्स

शत्रुघ्न सिन्हा की कमाई का जरिए

बता दें एक्टर अपने जमाने के हिट अभिनेता हुआ करते थे। अब वह भले राजनीतिक में हैं। अभिनेता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जरिए सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके अलावा वह बिजनेस भी है। एक सांसद के तौर पर उन्हें सरकारी सैलरी भी मिलती है और साथ ही कई अन्य सुविधा भी मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- पूनम सिन्हा की मां को पसंद नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा, फोटो देखकर कर दिया था रिजेक्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।