निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का घर अंदर से कैसा दिखता है? देखें खूबसूरत तस्वीरें

रियल्टी शो स्टार निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का घर खूबसूरती और लग्जरी का बेजोड़ नमूना है। उनका यह सपनों का घर न केवल मॉडर्न डिजाइन से सजा है, बल्कि इसमें सुकून और सिक्योरिटी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। लाइट टोन थीम, शानदार लाइटिंग और मिनिमलिस्टिक डेकोर के साथ तैयार किया गया यह घर अंदर से बेहद खूबसूरत और क्लासी नजर आता है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में इसकी खूबसूरत सी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। देखते हैं आगे...
लिविंग एरिया का एलिगेंट लुक
निक्की के घर का लिविंग रूम बेहद ही बड़ा और हवादार है। यहां ऑफ-व्हाइट कलर का बड़ा एल-शेप सोफा रखा गया है, जो बेहद आरामदायक लुक देता है। दीवार पर वॉल-माउंटेड टीवी और उसके नीचे व्हाइट व गोल्ड फिनिश वाली कंसोल टेबल लगाई गई है।

फॉल्स सीलिंग में वार्म कोव लाइटिंग और फर्श पर मार्बल फिनिश टाइल्स पूरे एरिया को एक लग्जरी और रॉयल वाइब देती हैं।
कोजी सिटिंग कॉर्नर
बता दें कि लिविंग एरिया के पास निक्की और अरबाज ने बड़ी कांच की स्लाइडिंग विंडो के सामने आरामदायक राउंड काउच रखी है। ग्रे टोन का यह सर्कुलर सोफा रिलैक्स करने और बालकनी के बाहर का नजारा देखने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। पास में रखा हरा-भरा इनडोर प्लांट इस कॉर्नर में ताजगी और नेचुरल लुक जोड़ता है।
यह भी पढ़ें- इमोजी थीम से भी सजा सकती हैं अपना घर, हर कोने को मिलेगा हैप्पी लुक
लग्जरी डायनिंग एरिया और आर्ट वॉल
घर का डायनिंग स्पेस भी काफी मॉडर्न और स्टाइलिश है। यहां डार्क वुडन टेबल के साथ कंट्रास्टिंग वाइट और क्रीम शेड की वेलवेट चेयर्स रखी गई हैं। पास की दीवार पर तीन खूबसूरत आर्टवर्क लगाई गई हैं, जो पूरे स्पेस के लुक को और ज्यादा अट्रेक्टिव बनाती हैं। ऊपर लगी कोव लाइटिंग खाने के माहौल को काफी वार्म और एस्थेटिक बनाती है।

मॉडर्न और मॉड्यूलर किचन
किचन को बेहद प्रैक्टिकल और न्यूट्रल टोन में डिजाइन किया गया है। बेज और ग्रे शेड की कैबिनेट्स के साथ इसमें चिमनी, इन-बिल्ट बर्नर और सिंगल बाउल सिंक जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। स्टील फिनिश का डबल-डोर फ्रिज किचन के साथ परफेक्ट मैच होता है।
यह भी पढ़ें- किचन में 'Island Counter' बनवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: farah khan vlog/instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।