Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

किचन में 'Island Counter' बनवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मॉड्यूलर किचन ट्रेंड के साथ-साथ इन दिनों किचन आइलैंड का भी काफी क्रेज देखा जा रहा है। लोग अपने घरों में इसे बनवाकर किचन की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं, ऐसे में अगर आप भी इसे बनवाने वाली हैं, तो कुछ खास बातों के बारें में जरूर जाने। 
Updated:- 2026-07-06, 15:08 IST
image

किचन को खूबसूरत और व्यवस्थित बनाने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक तकनीक आजमाती हैं। ऐसे में इन दिनों मॉड्यूलर किचन का बहुत ही ज्यादा ट्रेंड देखा जा रहा है। इसी के साथ, कुछ महिलाएं किचन आइलैंड भी बनवा रही हैं। अगर आप भी अपने घर के रेनोवेशन या इंटीरियर का काम करवा रही हैं और किचन आइलैंड के बारे में जानना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर यह होता क्या है और इसे अपने किचन में बनवाना आपके लिए सही रहेगा या नहीं।

क्या होता है 'किचन आइलैंड'?

किचन आइलैंड का मतलब है, किचन के बीचों-बीच बनवाया जाने वाला एक खूबसूरत काउंटर, जो किचन की किसी भी दीवार से जुड़ा नहीं होता है, बल्कि इसे चारों तरफ से खाली जगह छोड़कर बिल्कुल सेंटर में बनाया जाता है। स्टोरेज और यूटिलिटी के हिसाब से देखा जाए, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।  

1 - 2026-07-06T143952.930

बड़े किचन के लिए परफेक्ट है किचन आइलैंड

अगर आपका किचन एरिया काफी बड़ा है और आप उसे आलीशान लुक देना चाहती हैं, तो किचन आइलैंड आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह आपके किचन को सिंपल से लग्जरी और मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। बड़े किचन में आइलैंड बनवाने से आपको कैबिनेट और ड्रायर्स बनवाने की भी जगह आसानी से मिल सकती है। यही नहीं इस काउंटर के किसी भी साइड स्टूल्स लगाकर आप फॅमिली या मेहमान के साथ कुकिंग के दौरान बातचीत या खाना भी खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मॉड्यूलर किचन के लिए बेस्ट रहने वाली Glen Chimney में मिलेगा पावरफुल सक्शन और स्मार्ट फीचर

छोटे किचन के लिए किचन आइलैंड सही ?

अगर आपके घर का किचन एरिया छोटा है और आप किचन आइलैंड बनवाने का सोच रही हैं, तो छोटे किचन में आइलैंड काउंटर बनवाने से पूरी तरह बचना चाहिए। छोटे स्पेस वाले किचन में अगर आप इसे बीचों-बीच बनवाती हैं, तो यह आसपास की जगह को ब्लॉक कर देगा, जिससे आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा छोटा स्पेस होने की वजह से इसमें ड्रायर्स और अलमारियां भी नहीं बन पाएंगी, जिससे आप सामान भी सही ढंग से नहीं जमा पाएंगी। 

2 - 2026-07-06T143948.773

यह भी पढ़ें- बेस्ट हैं Modular Kitchen के ये लेटेस्ट डिजाइंस, कम जगह में भी मिलेगा लग्जरी और स्पेशियल लुक

अगर आपका किचन काफी बड़ा है और आप उसका नया इंटीरियर करवाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए आइलैंड किचन का कॉन्सेप्ट सबसे बेस्ट होगा, लेकिन किचन में जगह की कमी है, तो इसे बनवाने से बचे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific/pinterest/DollHouseWow | Home Decor & Organization Inspirations/Apartment ABC/Inspiration For Home

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।