सामंथा रुथ प्रभु के घर आया नन्हा राजकुमार, सामने आई पहली झलक और नाम

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु माता-पिता बन गए हैं। सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस लेख में उनके बेटे का नाम और जरूरी जानकारी। 
Updated:- 2026-11-20, 14:04 IST
image

साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। सामंथा और उनके पति फिल्ममेकर राज निदिमोरु माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए नन्हे बेटे के जन्म की खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। अब सोशल मीडिया पर उनके पेरेंट्स बनने की खबर खूब चर्चा में है। सामंथा ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाने के साथ बेटे का प्यारा सा नाम भी सबके साथ शेयर किया है। बच्चे की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

बेटे का जन्म और नामकरण

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की जिंदगी में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सामंथा और राज ने फैंस को बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए बेटे के नाम की भी घोषणा की है। कपल ने अपने बेटे का नाम 'देव निदिमोरु' रखा है। इसका मतलब है जो छोटा, अर्थपूर्ण और सुनने में बेहद प्यारा लगता है। फैंस को उनके बेटे का नाम खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट में अपनी अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं। सामंथा ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली तस्वीर तो पोस्ट की है, लेकिन बच्चे का चेहरा छिपाकर रखा है, ताकि प्राइवेसी बनी रही।

शादी से लेकर पेरेंटहुड तक का सफर

सामंथा और राज का रिश्ता शुरू से ही फैंस को बहुत पसंद है। बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में शादी की थी। शादी के बाद सामंथा ने अपनी फिल्म 'मां इंति बंगाराम' के सक्सेस मीट के दौरान प्रेग्नेंसी का जिक्र किया था, उसके बाद से ही फैंस उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Actresses Who Trolled For Divorce: नताशा स्तांकोविक से लेकर समांथा रुथ प्रभु तक, शादी टूटने पर इन एक्ट्रेसेस को ठहराया गया था जिम्मेदार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

बच्चे के जन्म से पहले हुई थी रस्म

सामंथा के घर में बच्चे के जन्म से पहले पारंपरिक पूजा और सीमंतम जैसी रस्म भी हुई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। इन सभी रस्मों के बाद लोगो का इंतजार और अधिक बढ़ गया था। यही नहीं बात करें सामंथा की फिटनेस की, तो प्रेग्नेंसी के दौरान भी सामंथा अपने वर्कआउट रूटीन और प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत सीरियस थी। अब वह अपने बेटे के साथ समय बिताने के लिए मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। 

यह भी पढ़ें- Celebrity Weddings 2025: सामंथा रुथ से लेकर हिना खान तक, इन मशहूर सेलेब्स ने इस साल रचाई शादी

निष्कर्ष: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के बेटे की खबर सुनने के बाद से सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। देव निदिमोरु के आने से सामंथा का परिवार और चाहने वाले बहुत खुश हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के बेटे का क्या नाम है?
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरु रखा है।
क्या सामंथा ने अपने बेटे का चेहरा दिखाया है?
उन्होंने बेटे की पहली झलक वाली तस्वीर साझा की है, लेकिन अभी उसका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी कब हुई थी?
दोनों ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी रचाई थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।