Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:29 AM IST

सामंथा प्रभु से शादी से पहले इनके साथ रह चुका है नागा चैतन्य का अफेयर, इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था कभी नाम

South Actor Naga Chaitanya Affair: सामंथा से शादी से पहले भी नागा चैतन्य का कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। उनके कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रह चुके हैं। आज हम आपको नागा चैतन्य के 5 अफेयर्स के बारे में बताएंगे।
Updated:- 2024-12-06, 15:58 IST
South Actor Naga Chaitanya Affair

South Actor Naga Chaitanya Affair: नागा चैतन्य इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्टर हाल ही में अपनी लेडी लव शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने पूरे तेलुगु रीति-रिवाजों से अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की। ये नागा चैतन्य की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साउथ के फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। 2017 में इन दोनों ने शादी की थी। वहीं, साल 2021 में इस कपल ने तलाक ले लिया था। 

सामंथा से शादी से पहले भी नागा चैतन्य का कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। उनके कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रह चुके हैं। आज हम आपको नागा चैतन्य के 5 अफेयर्स के बारे में बताएंगे। 

यह भी देखें- समांथा से तलाक के तीन साल बाद नागा चैतन्य ने की शोभिता धुलिपाला से सगाई, देखें तस्वीरें

काजल अग्रवाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

सामंथा रुथ प्रभु से शादी से पहले एक्टर का नाम साउथ की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ भी जुड़ चुका है। काजल और नागा चैतन्य ने 2011 में फिल्म 'धड़ा' में साथ में काम किया था। फिल्म में काम करते हुए दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों कई इवेंट्स में साथ में स्पॉट किए गए। हालांकि इन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया।

श्रुति हासन

श्रुति हासन के साथ नागा चैतन्य का अफेयर काफी फेमस रहा था। खबरें तो यहां तक थी कि ये दोनों शादी तक करने वाले थे, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से इनके रिश्ते में दरार आ गई और इनका ब्रेकअप हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद भी इन दोनों ने 2016 की रोमांटिक फिल्म 'प्रेमम' में साथ में काम किया था। 

दिव्यांशा कौशिक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rimple & Harpreet (@rimpleandharpreet)


सामंथा से शादी के बाद भी नागा चैतन्य का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। एक समय पर ऐसी खबरें भी थीं कि उनका एक्ट्रेस दिव्यांशा कौशिक के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा था। हालांकि इन अफवाहों पर इन दोनों ने ही कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया, ना ही कभी इसको लेकर कोई सफाई दी। 

कृति शेट्टी

एक समय पर नागा चैतन्य और कृति शेट्टी के रिश्ते की खबरें भी खूब जोरों पर थीं। इन दोनों ने फिल्म 'बंगाराजू' और 'कस्टडी' में साथ में काम किया। इसी दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें जोर पड़ने लगी। इन रूमर्स पर इन दोनों ने ही कभी कोई बात नहीं की। 

दक्षा नागरकर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Daksha Nagarkar (@dakshanagarkar)

सामंथा से तलाक के तुरंत बाद नागा चैतन्य और दक्षा नागरकर के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। इन दोनों ने 2022 की फिल्म 'बंगाराजू' में काम किया था, उसी दौरान इन दोनों के लिंक की बातें होने लगी थीं। 

यह भी देखें- Ex हस्बैंड नागा चैतन्य की शादी के बीच छलका सामंथा रुथ प्रभु का दर्द, बोलीं 'तलाक के बाद ताने सुनने पड़े'

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।