herzindagi
image

बेटी रिद्धिमा एक्ट्रेस बनने को कहती, तो ऋषि कपूर सुसाइड कर लेते...नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाले खुलासा

ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेटफ्लिक्स की 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से बॉलीवुड में कदम रखा। यूं तो कपूर खानदान ने बॉलीवुड को कई जाने-माने चेहरे दिए हैं। लेकिन, रिद्धिमा हमेशा फिल्मों से दूर रही हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-04, 18:20 IST

कपूर खानदान ने फिल्मों में कई नामी-गिरामी चेहरे दिए हैं। पीढ़ियों से कपूर परिवार का बॉलीवुड में दबदबा रहा है और फिल्मी दुनिया में कई बडे़ नाम इस खानदान से मिले हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हैं। हाल ही में ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेटफ्लिक्स की 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से इंडस्ट्री में कदम रखा। यूं तो रिद्धिमा बेहद खूबसूरक और टैलेंटेड हैं और हमेशा ही यह सवाल किया जाता रहा है कि आखिर वह फिल्मी दुनिया में क्यों नहीं आईं। इस बारे में नीतू कपूर ने जवाब ने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने बताया है कि रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की वजह से एक्टिंग से दूर रहने का फैसला लिया। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

ऋषि कपूर को था बेटी रिद्धिमा कपूर के एक्ट्रेस बनने से ऐतराज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में उनसे बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि ऋषि कपूर को रिद्धिमा कपूर ने एक्ट्रेस बनने से ऐतराज था। उन्होंने कहा, "'रिद्धिमा इस बात को जानकर बड़ी हुई कि अगर उसने कभी अपने पापा से यह कहा कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं...तो वह सुसाइड कर लेंगे।" नीतू ने इस बात का भी जिक्र किया कि रिद्धिमा में एक्टर बनने की काबिलियत थी। वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती थी। लेकिन, उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला नहीं लिया क्योंकि वह समझती थीं कि उनके पिता इस बात के खिलाफ हैं। नीतू ने इस बात को भी साफ किया कि इसके पीछे यह वजह नहीं थी कि ऋषि जी एक्ट्रेस के बारे में गलत सोचते थे या फिर उन्हें लड़कियों के फिल्मों में जाने से परेशानी थी। बात सिर्फ इतनी थी कि वह अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे।

यह भी पढ़ें- Birthday Special: पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी

रिद्धिमा के काम को मिल रही है तारीफ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेटफ्लिक्स की 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से हाल ही में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके काम को काफी तारीफ मिल रही है। रिद्धिमा पेशे से डिजाइनर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: रणबीर कपूर को टॉक्सिक पति कहे जाने पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा वो लोगों की सोच से बिल्कुल....


रिद्धिमा कपूर आपको कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instagram/ Riddhima Kapoor

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।