'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अंश के बेटे की एंट्री से टूटे टीआरपी के रिकॉर्ड्स, नंदिनी को याद आया डरावना अतीत, क्या खुद को दोहराएगा इतिहास?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पिछले काफी दिनों से अंश के बेटे रेयांश की एंट्री को लेकर बज बना हुआ था और फाइनली रेयांश ने तुलसी की जिंदगी में दस्तक दे दी है। सभी को उम्मीद थी कि रेयांश के आने से शो की टीआरपी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी और ऐसा ही हुआ। यह सीरियल एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। जहां एक तरफ रेयांश को देखकर और करण के मुंह से पूरा सच सुनकर तुलसी के होश उड़ गए, वहीं दूसरी तरफ अतीत के काले पन्ने की याद ने नंदिनी को बेचैन कर दिया है। रेयांश का आना तुलसी की जिंदगी में तूफान लेकर आया है और एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ खास होने वाला है?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में क्या फिर खुद को दोहराएगा इतिहास?
#Ksbkbt2 #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 #kyunkisaasbhikabhibahuthi
— Gagori (@gagori_uin) April 26, 2026
Smriti & Hiten both were really good in the episode today but overall I found the scene a bit too OTT for my taste ..
Unpopular opinion but I dint like how Tulsi gives those dozen slaps to her grown ass son… pic.twitter.com/GvOqljc88n
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अंश के बेटे रेयांश की एंट्री हो चुकी है, जिसकी शक्ल हूबहू अंश के जैसी है और जिसे देखकर तुलसी के होश उड़ गए। इसके बाद करण ने तुलसी को पूरा सच बताया और समझाया कि किस तरह रेयांश और नियति उसकी जिंदगी में आए। इन दिनों एक तरफ जहां शांति निकेतन में तुलसी और मिहिर की शादी की प्लानिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ रेयांश भी शांति निकेतन में कदम रख सकता है। पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया है कि रेयांश, वैष्णवी से टकरा जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में रेयांश और वैष्णवी के बीच लव एंगल दिखा सकते हैं और इसके बाद रेयांश, वैष्णवी के साथ कुछ वैसा ही करेगा, जैसा अंश ने नंदिनी के साथ किया था और एक बार फिर तुलसी वही कदम उठाएगी, जो उसने तब उठाया था। ऐसे में इतिहास खुद को दोहरा सकता है।
सोशल मीडिया पर इस बात का भी बज है कि नंदिनी और करण का सच जानने के बाद नियति, नॉइना की तरह चाल चलेगी और जैसे नॉइना ने तुलसी और मिहिर को अलग करने की कोशिश की थी, वैसे ही नियति भी नंदिनी और करण के रिश्ते को तोड़ने की प्लानिंग करेगी।
नंदिनी को याद आया अतीत
Chalo nostalgia wali baat toh smjh gyi & I’m nt age shaming anyone but how thy gonna justify him as TuHir’s grandchild? No seriously how? I’m sorry bt it was v weird whn he was calling Karan Dad… 😭
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) April 26, 2026
[ #ksbkbt2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 • #KyunKiSaasBhiKabhiBahuThi ] 💌✨ pic.twitter.com/tYesf0vo6e
सीरियल में जहां लंबे वक्त से नंदिनी और करण के रिश्ते में कड़वाहट नजर आ रही थी, वहीं अब नंदिनी के सामन पूरा सच आ चुका है और करण ने उसे बता दिया है कि उसके और नियति के बीच में कुछ नहीं है। करण के मुंह से अंश का नाम सुनकर नंदिनी को अपना अतीत याद आ जाता है और वो करण से कहती है कि वो उससे वादा करे कि रेयांश उसके सामने कभी नहीं आएगा। बता दें कि शो के पहले सीजन में अंश ने नंदिनी का मैरिटल रेप करने की कोशिश की थी और तुलसी उसके बाद अपने बेटे के खिलाफ जाकर सच के लिए लड़ी थी।
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रेयांश की एंट्री के बाद शो की टीआरपी बढ़ रही है और आगे आने वाले ट्विस्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।