Wed Sep 30, 2026 | Updated 04:59 PM IST

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच क्यों बढ़ी थीं दूरियां? एक्ट्रेस ने सालों बाद दिया जवाब

प्रियंका चहर चौधरी फिलहाल Rise And Fall 2 में नजर आ रही हैं। शो में जाने से पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने उनके और अंकित गुप्ता के अलग होने पर बात की थी। यह इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated:- 2026-09-30, 15:39 IST
priyanka chahar choudhary has addressed reports of what went wrong between her and ankit gupta

प्रियंका चहर चौधरी की गिनती छोटे पर्दे की बोल्ड और बेबाक अदाकाराओं में होती है। वह कुछ वक्त पहले 'नागिन 7' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस फिलहाल  Rise And Fall 2 का हिस्सा हैं और इस शो में उनके तेवर चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रियंका चहर चौधरी  'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनी थीं और यहां अंकित गुप्ता संग उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों साथ में कलर्स टीवी के शो 'उडारियां' में नजर आए थे और इसके बाद से इनका नाम साथ जोड़ा जाने लगा था। दोनों ने खुलकर अपना रिश्ता नहीं कुबूल किया था, लेकिन इनकी डेटिंग की खबरें शो के दौरान और उसके बाद भी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने दोनों की दूरी पर खुलकर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

प्रियंका ने अंकित गुप्ता से अलग होने को लेकर कही यह बात

प्रियंका Rise And Fall 2 में कदम रखने से पहले बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट 'ऑनेस्टली व्हाई नॉट' में नजर आई थीं। यहां उन्होंने ब्रेकअप पर खुलकर बात करते हुए कहा था, "यह मेरे और उसके बीच की बात है...ऐसा जरूरी नहीं है कि दो लोग जब साथ में हों, तभी वह रिश्ता सही होगा।" हालांकि, प्रियंका ने अंकित की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं।

priyanka and ankit brekaup

अंकित गुप्ता को बताया मैरिज मैटेरियल

इस पॉडकास्ट में जब प्रियंका से पूछा गया है कि क्या अंकित एक अच्छे पार्टनर हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा है वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस पॉडकास्ट में प्रियंका ने 'किल, मैरी और हुक' रैपिड फायर में मैरी ऑप्शन में अंकित का नाम चुना और कहा कि वह उनसे शादी करना चाहेंगी। हालांकि, प्रियंका से जह यह पूछा गया है कि क्या उन्हें अंकित से अलग होने का पछतावा है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें जिंदगी में किसी बात का पछतावा नहीं है।

'राइज एंड फॉल 2' में भी किया अंकित गुप्ता का जिक्र

'राइज एंड फॉल 2' में एक लड़ाई के दौरान भी प्रियंका गुस्से में कहती नजर आईं कि उनका नाम आज तक किसी से नहीं जुड़ा है और उनके लिंकअप की कभी खबरें नहीं आई हैं। उनका बस एक ब्वॉयफ्रेंड ही रहा है। यहां उन्होंने अंकित गुप्ता का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे अंकित से जोड़कर देख रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by R&F S-2 (@riseandfall_prrime)

सलमान खान ने भी किया था सवाल

जब प्रियंका अपने शो 'नागिन 7' को प्रमोट करने के लिए 'बिग बॉस 19' में पहुंची थीं, तो सलमान खान ने भी उनसे अंकित के बारे में पूछा था और यहां भी प्रियंका ने इशारों-इशारों में ब्रेकअप पर मुहर लगा दी थी।

यह भी पढ़ें- Rise And Fall 2 Contestants List: प्रियंका चहर चौधरी से लेकर स्वरा भास्कर तक, इन सेलेब्स के नाम आए सामने

यह भी पढ़ें- 'इधर-उधर भटकने से...', नागिन 7 एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर भी दिया जवाब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।