Nushrratt Bharuccha : इस फिल्म से नुसरत भरूचा ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, जानें नेट वर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस का जादू बिखरने वाली एक्ट्रेस का शुरुआती दौर काफी कठिनाइयों भरा रहा। नुसरत को उनकी फिल्म प्यार का 'पंचनामा' से अच्छी खासी पहचान मिली थी। इनका जन्म 17 मई, 1985 को मुंबई में हुआ था। बीते 12 सालों से वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि एक्ट्रेस को वह पहचान नहीं पाई जिसकी उन्हें चाह थी। बता दें कि एक्टिंग और खूबसूरती को मात देने वाली नुसरत की पहली फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह 2 साल के लिए डिप्रेशन में चली गई थी। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत किस फिल्म से की थी।
टेलीविजन शो से किया था करियर की शुरूआत
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें-जानिए नुसरत भरूचा की जिन्दगी के जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नुसरत भरूचा ने साल 2002 में जी टीवी पर आने वाले शो किट्टी-पार्टी से शुरू किया था। इसके कुछ समय के बाद सोनी चैनल पर आने वाले सीरियल में भी काम किया। बता दें, कि किट्टी पार्टी में उनका रोल काफी छोटा था। लेकिन सेवन शो में वह मेन लीड रोल में नजर आई थी। इसके बावजूद उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई थी।
बॉलीवुड में इस फिल्म से किया डेब्यू
View this post on Instagram
टेलीविजन में काम करने के बाद नुसरत ने बॉलीवुड में साल 2006 में 'जय मां संतोषी' से डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थी। इसके बाद साल 2009 में दूसरी फिल्म 'कल किसने देखा है' और साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स धोखा' में काम किया। इस फिल्म से नुसरत को काफी प्यार मिला। हालांकि बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। साल 2010 में इन्होंने तेलुगु फिल्म भी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
इस फिल्म से मिली थी एक्ट्रेस को पहचान
View this post on Instagram
साल 2011 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में नजर आए थे। उसके बाद प्यार का पंचनामा -2 में कार्तिक आर्यन के साथ काम किया था। नुसरत ने इसके बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल', 'छलांग', 'हुड़दंग', 'अजीब दास्तान', 'छोरी' जैसी सफल फिल्मों में देखा गया था। फोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की नेट वर्थ 6 करोड़ है।
इसे भी पढ़ें-जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं नुसरत भरूचा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।