नोरा फतेही ने सेट पर अपने ही को-स्टार से कर ली थी मारपीट, हो गई थी भिड़ंत, एक्ट्रेस ने खुद किया था किस्से का खुलासा

नोरा फतेही अपनी नजाकत के लिए जानी जाती हैं, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार के साथ मारपीट ही कर ली थी। एक्ट्रेस ने इतनी बुरी तरह लड़ाई कर ली थी कि दोनों के बीच मारपीट तक हो गई थी। आइए जानें, आखिर क्यों नोरा फतेही की उनके को-स्टार से लड़ाई हुई?
Updated:- 2025-01-29, 19:36 IST
Nora Fatehi Fight Kissa

Nora Fatehi Fight Kissa: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है। नोरा अपने लटके-झटकों से सभी का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। नोरा अपनी स्वीटनेस से सभी का मनमोह लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनकी एक बार अपने को-स्टार से बहुत ही भयंकर लड़ाई हो गई थी। उनकी लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। हमेशा अपनी नजाकत के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने एक्टर पर हाथ तक उठा दिया था। आइए जानें, आखिर क्यों नोरा की उनके को-स्टार से लड़ाई हुई थी?

यह भी देखें- जब डांस कर रही नोरा फतेही को मारने लगी थीं उनकी मां, ऐसी थी स्ट्रगल लाइफ

रोर की शूटिंग के दौरान हुई थी लड़ाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही ने अपनी इस लड़ाई की जिक्र खुद किया था। एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के शो पर इस किस्से का जिक्र किया था। नोरा ने बताया था कि उस दौरान वह फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी उनके को-स्टार से ही लड़ाई गई थी। लड़ाई के दौरान उन्होंने एक्टर को जोरदार थप्पड़ भी मार दिया था।

एक्टर ने किया था गलत बर्ताब

एक्ट्रेस ने कपिल के शो पर बताया कि वह एक्टर उनके साथ बहुत ही गलत बर्ताब कर रहा था। इसी वजह से एक्ट्रेस बहुत ही परेशान हो चुकी थीं। इस बात पर नोरा को बहुत गुस्सा आया और इसके बाद, उन्होंने उस एक्टर को जोर का थप्पड़ मार दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद, वो एक्टर भी शांत नहीं रहा। उस एक्टर ने भी नोरा को थप्पड़ मारे। एक्ट्रेस ने कहा, "हम दोनों ही लड़ाई करते हुए बेकाबू हो गए कि हमने एक-दूसरे के बाल नोच लिए थे। ये सब ड्रामा सेट पर ही चलता रहा।"

सभी ने लिए मजे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा इस दौरान अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। उनके साथ आयुष्मान खुराना भी थे। एक्ट्रेस ने जब अपने साथ हुआ ये किस्सा सुनाया, तो सभी लोग जोरों से हंसने लगे थे। नोरा ने अपने छोटे से करियर में ही खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस अब तक कई ब्लॉकबस्टर डांस नंबर्स दे चुकी हैं। इसके अलावा नोरा ने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। 

यह भी देखें- Nora Fatehi Saree Looks: नोरा फतेही की तरह दिखना है स्लिम, एक्ट्रेस के साड़ी स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।